48 गेंद पर 94 रन. लियम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) की खेली गई इस धमाकेदार पारी के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच हार गई. वजह टीम की लचर गेंदबाज़ी. और इस बात को टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी स्वीकार किया है. हार के साथ ही पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट खोकर 213 रन बनाए. जवाब में पंजाब की टीम लिविंगस्टन की भरपूर कोशिशों के बावजूद भी 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और 15 रन से इस मैच हार गई. पंजाब के लिए दिल्ली की इनिंग का आखिरी ओवर हरप्रीत बरार ने डाला. जिसमें कुल 23 रन आ गए. ऐसे में कप्तान धवन अपने इस फैसले को लेकर काफी निराश नजर आए. उन्होंने कहा कि हम अपना प्लान लागू नहीं कर पाए. मेरी गलती ही टीम पर भारी पड़ गई. हमें आखिरी ओवर स्पिनर को नहीं देना चाहिए था. लेकिन हमारे फास्ट बॉलर भी महंगे साबित हो रहे थे. उससे पहले वाले ओवर्स में 18-20 रन आए. उन्हीं दो ओवर्स की वजह से मैच हमारे हाथ से निकल गया. लिविंगस्टन जब बैटिंग कर रहे थे तो एक उम्मीद पैदा हो गई थी. लेकिन हमें जीत हासिल नहीं हुई.
धवन ने आगे कहा कि ये पिच जिस तरह की थी हमारे बॉलर्स इसका फायदा नहीं उठा सके. उन्होंने कहा कि यह हार बेहद दुख देने वाली है. यह ऐसी पिच थी जहां सही जगह पर बॉलिंग करके विकेट हासिल किए जा सकते थे. पावरप्ले में हर बार हम 50 से 60 रन खर्च कर रहे हैं और यही हमारे लिए मुश्किल बनता रहा है. हमें विकेट लेने चाहिए थे. वहीं जब बैटिंग आई तो फिर हमारे विकेट पहले या दूसरे ओवर में गिर जाते हैं. मैं भी रन नहीं बना पाया और यह टीम के हार की वजह बनी.
धवन ने मैच के बाद बताया- किस एक गलती ने पंजाब को हरवाया, प्लेऑफ भी गया!
पंजाब अब प्लेऑफ के लिए दूसरी टीम्स के भरोसे जो आसान नहीं...
.webp?width=360)

अब मैच का ब्रीफ स्कोर भी जान लीजिए. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 95 रन जोड़े. वॉर्नर 46 और शॉ 54 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर आए राइल रुसो ने पंजाब के बॉलर्स को जमकर कूटा और टीम के स्कोर को दो विकेट खोकर 213 रन पहुंचा दिया. रुसो ने 37 गेंद पर 82 रन की पारी खेली. जिसमें छह चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. फिल सॉल्ट ने भी 14 गेंद पर 26 रन बनाए.
जवाब में पंजाब को शुरुआत अच्छी नहीं मिली. 16 ओवर्स के बाद पंजाब ने चार विकेट खोकर 135 रन बनाए थे. 17वां ओवर खलील के हिस्से गया. इसमें 20 रन आ गए. 18वां ओवर मुकेश ने फेंका और इसमें लिविंगस्टन ने 21 रन बना लिए. अब पंजाब को दो ओवर्स में 38 रन चाहिए थे. तभी नॉर्क्या फिर लौटे. 19वां ओवर लेकर. उन्होंने इस ओवर में सिर्फ पांच रन देकर सैम करन का विकेट भी ले लिया और मैच को पंजाब की पकड़ से दूर कर दिया. नॉर्क्या ने इस मैच के दौरान डेथ ओवर्स में कुल 12 गेंदें फेंकी. और इन गेंदों में सिर्फ़ 12 रन देकर एक विकेट भी ले लिया. जिससे मैच दिल्ली के हक में चला गया.
वीडियो: विराट कोहली की बैटिंग और फिटनेस पर मोहम्मद सिराज ने क्या खुलासा किया?











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)

