The Lallantop

'कोई असर नहीं...' नवीन उल हक आखिर बोले, कोहली-कोहली के नारे सुन क्या लगता है?

नवीन के साथ मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स ने जो किया, वो तो कोई सोचा भी ना होगा...

Advertisement
post-main-image
कोहली-कोहली के नारों को लेकर नवीन ने तोड़ी चुप्पी (Twitter/IPL)

नवीन उल हक (Naveen Ul haq). लखनऊ सुपरजाएंट्स के फास्ट बॉलर. IPL 2023 की लीग स्टेज के दौरान नवीन उल हक़ की विराट कोहली से लड़ाई हो गई थी. और इसके बाद उन्होंने RCB की हर खराब परफॉर्मेंस के बाद स्वीट मैंगोज वाली इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी. जिसके बाद से नवीन को लगातार ट्रोल किया जाने लगा. हर स्टेडियम यहां तक उनकी होम ग्राउंड में भी कोहली के नारे के साथ उन्हें ट्रोल किया गया. जिसको लेकर अब अफगानिस्तान के फास्ट बॉलर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

नवीन ने 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहतरीन बॉलिंग की. उन्होंने इस मैच में 38 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. हालांकि उनकी बॉलिंग टीम के काम नहीं आई और लखनऊ इस मैच को 81 रन से हार गई. इस मैच के दौरान भी नवीन जब पहले बॉलिंग और फिर बैटिंग करने आए तो उन्हें ट्रोल किया गया. 

ऐसे में मैच खत्म होने के बाद जब उनसे कोहली-कोहली से जुड़े नारे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘मैदान पर जब कोई भी उनके (विराट कोहली) नाम के या किसी और खिलाड़ी के नारे लगाते हैं, तो मुझे अच्छा लगता है. इससे मुझे अपनी टीम के लिए अच्छा खेलने का जुनून मिलता है. खैर मैं बाहर या बाहर से शोर या किसी और चीज पर ध्यान नहीं देता हूं. मैं बस अपने क्रिकेट और अपने प्रोसेस पर फोकस करता हूं. क्राउड के नारे लगाने या किसी के कुछ कहने से मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता. ’

नवीन ने आगे कहा,

Advertisement

‘हर किसी को अपने टीम के खिलाड़ियों को बैक करना चहिए. मेंटर, कोच, खिलाड़ी या कोई भी. मैं मैदान पर अपने हर टीममेट के लिए खड़ा रहूंगा और यहीं मैं सबसे उम्मीद करता हूं.’

इसके साथ ही कोहली से लड़ाई के बाद निशाने पर आए गौतम गंभीर की भी उन्होंने जमकर तारीफ की और उन्हें एक लेजेंड बताया. नवीन ने कहा,

‘वो इंडियन टीम के लिए एक लेजेंड रहे हैं. भारत में उनकी काफी इज्जत है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है. एक मेंटर के रूप में, एक कोच के रूप में, क्रिकेट के एक दिग्गज के रूप में, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखी हैं.’

Advertisement
मुंबई के प्लेयर्स ने किया ट्रोल

दरअसल एलिमिनेटर मैच के बाद मुंबई टीम के तीन प्लेयर्स, कुमार कार्तिकेय, विष्णु विनोद और संदीप वारियर ने भी नवीन को ट्रोल किया. उन्होंने डाइनिंग टेबल पर एक फोटो क्लिक कराई. इस फोटो में उनके साथ टेबल पर कुछ पके आम भी रखे थे. संदीप और विष्णु ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,

‘आमों का मीठा सीजन.’

हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर ली. लेकिन तब तक लोग अपना काम कर चुके थे. जल्दी ही इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल भी हो गया.



 

वीडियो: धोनी अंपायर की बहस पर ऑस्ट्रेलियन बोले अंपायरों ने गलत किया

Advertisement