The Lallantop

धोनी से हार, हार्दिक ने जो कहा... धोनी फ़ैन्स खुश हो जाएंगे!

'यही तो माही की खूबसूरती है.'

Advertisement
post-main-image
धोनी की तारीफ़ में बोले हार्दिक पंड्या (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)

हार्दिक पंड्या. IPL में कप्तानी मिलने के बाद से ही कमाल कर रहे हैं. लेकिन वो कहते हैं ना, कि हर सेर को कभी ना कभी सवा सेर मिलता है. और हार्दिक को भी मिला. 23 मई, मंगलवार को हार्दिक की टीम माही की टीम से भिड़ी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और इस मैच में माही भारी पड़े. हार्दिक की टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद उन्होंने माही की तारीफ करते हुए स्वीकारा कि उनकी टीम से गलतियां हुईं. बोलिंग ठीक करने के बाद भी ये गलतियां भारी पड़ीं. हार्दिक बोले,

'बोलिंग में हम लोग ठीक ही थे लेकिन हमने कुछ बेसिक गलतियां कीं. मुझे लगते है कि हमने ठीक 15 रन ज्यादा दे दिए. हम CSK को 15 रन पहले रोक सकते थे. मैं सोचता हूं कि हमने बहुस सारी चीजें सही की. लेकिन बीच में कुछ खराब गेंदें भी फेंकी.

वहां हमने कुछ रन्स दिए. हमने अपनी ढीली बोलिंग से कम से कम 16 रन एक्स्ट्रा दिए होंगे. इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहता. हमारे पास फाइनल में जाने का एक और चांस है.'

Advertisement

इस मैच में धोनी ने कमाल किया. हार्दिक ने भी उनकी तारीफ़ की. हार्दिक से जब पूछा गया कि क्या धोनी ने 172 का टोटल 190 जैसा बना दिया? जवाब में हार्दिक बोले,

'यह उनकी खूबसूरती है. अपने दिमाग और बोलर्स को इस्तेमाल करने के तरीके से वह आपको ऐसा महसूस कराएंगे जैसे स्कोर में दस रन एक्स्ट्रा ऐड हो गए हों. हमने 15 रन एक्स्ट्रा दिए. विकेट गंवाए, वो अपने बोलर्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते गए. और यही कारण है कि मैं अभी आपसे बात कर रहा हूं.'

24 मई, बुधवार को IPL2023 का पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. और हार्दिक से इस बारे में भी सवाल हुआ. पहले तो उन्होंने अपने मैच की बात की. हार्दिक बोले,

Advertisement

'दो दिन बाद हम फिर ट्राई करेंगे. और एलिमिनेटर तो देखूंगा ही, मेरा भाई खेलेगा. उम्मीद है कि मैं उसे अहमदाबाद में देखूंगा.'

हार्दिक की टीम, अब पहला एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से दूसरे एलिमिनेटर में भिड़ेगी. यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह हार्दिक की टीम का घरेलू मैदान भी है. यहां पर टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.

टीम के ओपनर शुभमन गिल इस मैदान पर क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बहुत सारे रन बना चुके हैं. वहीं धोनी की टीम अब सीधे फाइनल में खेलेगी. देखने वाली बात होगी कि फाइनल में कौन सी टीम पहुंचती है.

24 मई को पहले एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स भिड़ेंगे. दोनों टीम्स ने IPL Table में तीसरे और चौथे नंबर पर रहते हुए खत्म किया था. बात CSK और GT मैच की करें तो हार्दिक ने टॉस जीता था.

और पहले बोलिंग का फैसला किया. CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रन बनाए. रुतुराज गायकवाड़ ने 60 जबकि डेवन कॉन्वे ने 40 रन बनाए. हालांकि इसके बाद CSK का कोई बैटर नहीं चला.

जवाब में गुजरात के लिए शुभमन गिल ने एक बार फिर से अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 42 रन बनाए. लेकिन उन्हें दूसरे एंड से कोई सहयोग नहीं मिला. और टीम 157 रन ही बना पाई. CSK ने 15 रन से मैच जीत लिया.

वीडियो: हार्दिक पंड्या ने धोनी की टीम से जीत के बाद शुभमन गिल की गलती निकाल दी!

Advertisement