The Lallantop

आखिर क्यों नटराजन को NCA में जानें की सलाह दी गई है?

IPL 2021 से बाहर हुए टी नटराजन.

Advertisement
post-main-image
टी नटराजन. File Photo
सनराइज़र्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन घुटने में चोट की वजह से IPL सीज़न 14 से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक नटराजन को टूर्नामेंट में बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेने की सलाह दी गई है. इस सीज़न नटराजन ने हैदराबाद के लिए सिर्फ दो मैचों में हिस्सा लिया था. अब हैदराबाद की टीम नटराजन की जगह किसी और खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट चुन सकती है. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज़ की खबर के मुताबिक BCCI के सूत्र ने बताया है कि नटराजन के घुटने की चोट की वजह से उन्हें IPL से बाहर रहने की सलाह दी गई है. वो आने वाले कुछ दिन नेशनल क्रिकेट अकेडमी(NCA) में बिताएंगे. जहां पर उनके घुटने का उपचार किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी नटराजन ने NCA में दो महीने बिताए थे. लेकिन अब एक बार फिर से वो हैदराबाद की टीम को छोड़ NCA में जाएंगे. नटराजन ने 11 अप्रेल को KKR के खिलाफ अपना आखिरी IPL मैच खेला था. BCCI जल्द ही सनराइज़र्स हैदराबाद से टी नटराजन को रिलीज़ करने के लिए बोल सकता है. क्योंकि आखिरी अपडेट तक नटराजन अब भी हैदराबाद कैम्प में मौजूद हैं. BCCI के सोर्स ने क्रिकबज़ को बताया है कि
''हमें अभी पूरी रिपोर्ट्स नहीं मिली हैं, लेकिन ये जानकारी मिली है कि उनके घुटने में परेशानी बढ़ गई है. उन्हें कुछ वक्त NCA में बिताना होगा.''
हालांकि बीते दिन ही पंजाब के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने वाली सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ से ऐसा कोई भी इशारा नहीं दिया गया. मैच के बाद नटराजन पर कप्तान डेविड वॉर्नर ने बात ज़रूर की थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं बताया. उन्होंने नटराजन पर कहा था कि
''उनके घुटने में चोट है, इस बायो-बब्ल की परिस्थिति में अगर वो जाकर स्कैन करवाते हैं, तो उन्हें सात दिनों के लिए बाहर बैठना पड़ेगा. हम इस वक्त उनपर नज़र रख रहे हैं. फिज़ियो उन पर नज़र रख हुए हैं लेकिन उन्हें किसी ना किसी पॉइंट पर जाकर स्कैन करवाना ही होगा.''
टी नटराजन के IPL से बाहर होने से हैदराबाद की टीम को एक बड़ा झटका लगेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement