RCB ने IPL के 14 बरस में पहली बार किया ये कारनामा!
EE SALA CUP...???
Advertisement

RCB ने इस सीज़न की शुरुआत लगातार तीन जीत के साथ की है. (फाइल फोटो- PTI)
IPL 2021 के 10वें मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ ही RCB ने लीग की पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों जीते हैं. इस बेहतरीन शुरुआत के साथ टीम ने एक ख़ास कारनामा भी किया है. 2008 में IPL शुरू होने के बाद से ये पहला मौका है, जब RCB ने किसी सीज़न में अपने पहले तीनों मैच जीते हैं. इस सीज़न के पहले मैच में RCB ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया. अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से और अब KKR को 38 रन से हराया. RCB का अगला मैच 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से है. इस ड्रीम शुरुआत से RCB को एक उम्मीद भी बंधी है कि 14 बरस से चला आ रहा ख़िताब का सूखा शायद इस साल ख़त्म हो जाए.
चलते-चलते बात RCB vs KKR मैच की. मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम ने 9 रन पर 2 विकेट खो दिए. विराट कोहली 5 रन और रजत पाटीदार एक रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स ने धुंआ-धुंआ कर दिया. मैक्सवेल ने 49 गेंद पर 78 रन बनाए. 9 चौके और 3 छक्के लगाए. ABD ने 34 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाए. इन्होंने भी 9 चौके और 3 छक्के लगाए. टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए. इतने बड़े टारगेट के जवाब में KKR की ओर से कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. 20 गेंद पर 31 रन बनाकर आंद्रे रसल टॉप स्कोरर रहे. RCB की तरफ से काइल जेमिसन ने 3 विकेट लिए. KKR 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बना सकी. ABD को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि मैच शुरू होने से पहले कप्तान कोहली ने भी एक दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने ऑयन मॉर्गन के खिलाफ लगातार छह बार टॉस हारने के बाद आख़िरकार टॉस जीता. ऐसा इसलिए क्योंकि IPL से पहले भारत-इंग्लैंड सीरीज़ हुई थी. यहां भी कोहली और मॉर्गन टॉस के लिए उतरते थे. कोहली लगातार 6 बार टॉस हारे थे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)



