राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ CSK की जीत की चार वजह
धोनी फैन हैं तो चौथा पॉइंट ज़रूर पढ़ें.
Advertisement

सैम करन, रविन्द्र जडेजा और एमएस धोनी. फोटो: PTI File
राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर पहुंच गई है. एमएस धोनी की टीम ने इस सीज़न लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. इस मैच में चेन्नई ने किस तरह से राजस्थान को हराया. आइये चार पॉइंट्स से समझते हैं. धोनी की जीत के चार पॉइंट्स
मोईन अली का खेल
राजस्थान के खिलाफ मैच में धोनी के सबसे बड़े स्टार मोईन अली की बैटिंग पावरप्ले में ही आ गई. उन्होंने 20 गेंदों में 26 रन ठोके. उनकी पारी में दो छक्के और एक चौका आया. मोईन इस पारी में बल्ले से तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. बैटिंग के अलावा बोलिंग में भी उन्होंने कमाल कर दिया. मोईन अली ने अपने तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ सात रन दिए और सबसे ज़्यादा तीन विकेट चटकाए. मोईन ने धोनी को मिलर, पराग और मोरिस के बड़े विकेट निकालकर दिए.
फील्ड पर रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा वो क्रिकेटर हैं जो मैच में कभी भी खाली हाथ नहीं लौटते. आज बैट से कुछ नहीं कर पाए तो फील्डिंग में आते ही छा गए. रविन्द्र जडेजा को धोनी ने मैच में खास मौकों पर डीप मिडविकेट की पोज़ीशन पर लगाया. जडेजा फील्ड पर चुम्बक की तरह रहे और गेंद घूम फिरकर सिर्फ उनकी तरफ आती गई. फील्डिंग में जडेजा हो तो शायद कोई गलती हो. उन्होंने कमाल की फील्डिंग करते हुए पूरे चार कैच लपके. इसके अलावा जडेजा ने मैच में कप्तान को दो विकेट भी निकालकर दिए. उन्होंने सेट जोस बटलर और शिवम दूबे के दो विकेट अपने नाम किए.
पावरप्ले में सैम करन
सैम करन धोनी के लिए सबसे खास गेंदबाज़ के रोल में हैं. बैटिंग के अलावा वो पावरप्ले में टीम के लिए अकसर विकेट निकालकर देते हैं. राजस्थान के खिलाफ पावरप्ले में सैम ने एक नहीं दो-दो विकेट निकाले और राजस्थान को प्रेशर में ला दिया. सबसे पहले सैम ने मनन वोहरा का विकेट निकालकर राजस्थान की शुरूआत को खराब कर दिया. इसके बाद उन्होंने संजू सैमसन को आउट कर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल सिर्फ 24 रन दिए.
धोनी के मूव्स
पावरप्ले में दो विकेट के बाद बटलर और दूबे सेट दिख रहे थे. जडेजा को उन्होंने बोलिंग दी लेकिन वो दो ओवरों में 22 रन खा गए. कप्तान धोनी का भरोसा नहीं टूटा. उन्होंने 12वें ओवर में फिर से जडेजा की तरफ गेंद फेंक दी. बस इसी ओवर में जडेजा ने कहानी पलट दी और बटलर और दूबे के दो विकेट निकाल लिए. जडेजा की कलात्मकता देख, धोनी ने तुरंत ब्रावो को हटाकर दूसरे एंड पर मोईन अली को लगा दिया. बस धोनी सोचे और कुछ ना हो ऐसा कहां होता है. अली ने पहले ओवर में ही इनफॉर्म डेविड मिलर को LBW कर चेन्नई को मैच में मजबूत कर दिया. धोनी ने मोईन को इसके बाद फिर एक ओवर दिया और इस ओवर में तो मोईन ने पराग और मोरिस दोनों को आउट कर मैच खत्म कर दिया. इस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के वानखेड़े के मैदान पर टार्गेट को चेज़ करने से रोक दिया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


