The Lallantop

RCB को हराकर क्रिस गेल पर बड़ी बात बोल गए कप्तान राहुल

गेल की उम्र पर सवाल कर रहे लोग जरूर पढ़ें.

Advertisement
post-main-image
Virat Kohli को हराने के बाद KL Rahul ने बताई Chris Gayle की अहमियत (पीटीआई फोटो)
IPL 2021 में RCB से शानदार शुरुआत किसी भी टीम की नहीं रही. लेकिन पहले चारों मैच जीतने के बाद एक बार फिर RCB की गाड़ी पटरी से उतरती दिख रही है. पिछले तीन मैचों में दूसरी हार के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर अटक सी गई है. अहदमदाबाद में खेले गए मैच नंबर 26 में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया है. छह मैचों में सिर्फ दो मैच जीतकर खेल रही पंजाब के इस जीत के साथ छह पॉइंट्स हो गए हैं और वो मुंबई के बराबर पॉइंट्स पर पहुंच गए हैं. मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पंजाब को पहले बैटिंग के लिए बुलाया.  अंत तक नॉट-आउट रहे राहुल ने 57 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली. और उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर्स में 179 रन बनाए. जवाब में तमाम कोशिशें करने के बाद भी RCB 20 ओवर्स में 145 रन ही बना पाई. पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स को आउट किया. जीत से खुश पंजाब के कैप्टन राहुल ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा,
'ऐसे मैच के बाद मैं कह सकता हूं कि हम हरप्रीत को तैयार कर रहे थे. हमें एक फिंगरस्पिनर चाहिए था जो हार्ड लेंथ को हिट कर सके और थोड़ी स्पिन निकाल सके. और हम खुश हैं कि यह काम आया. मैं लड़कों से बात करने की कोशिश करता हूं, मेरे पास इंटरनेशनल और IPL का जो भी थोड़ा बहुत अनुभव है वो उनसे बांटने की कोशिश करता हूं. उनके पास बहुत सारा टैलेंट है लेकिन एक कप्तान के रूप में यह जरूरी है कि हम उन्हें प्रेशर सिचुएशन के लिए तैयार करें.'
राहुल का RCB के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है. जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो राहुल ने कहा,
'इसमें ऐसा कुछ विशेष नहीं है. कम से कम पिछली चार पारियों में हमने हमेशा ही उनके खिलाफ करो या मरो वाले गेम में खेला है. इसलिए मैं अच्छा करने और एक टार्गेट सेट करने की कोशिश करता हूं और यह काम भी आता है.'
राहुल ने क्रिस गेल के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा,
'टीम के बाहर हमेशा ही बातें होंगी कि इस उम्र में गेल को खेलना चाहिए या नहीं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर मुझे पता है कि उनके जैसे बंदे के साथ होने का क्या मतलब है. वह अब और ज्यादा डॉमिनेंट होते जा रहे हैं. पिछले सीजन से वह नंबर तीन पर बैटिंग कर रहे हैं, और वह ऐसे ही व्यक्ति हैं, टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार.'
राहुल की टीम का अगला मैच संडे 2 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement