T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. इंग्लैंड ने इससे पहले 2010 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. अब मेलबर्न के मैदान पर जॉस बटलर की टीम ने इतिहास रच दिया. पांच विकेट से कमाई इस जीत को इंग्लैंड ने कैसे लिखा, वो बताने से पहले आपको सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं के बारे में बताते हैं.
इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार देख युवराज को ससुराल क्यों याद आ गया?
हरभजन से लेकर लक्ष्मण, सबने ट्वीट किया है.
.webp?width=360)

मैच के दौरान और मैच ख़त्म होते ही कई इंडियन क्रिकेटर्स और पूर्व क्रिकेटर्स ने ट्वीट कर इंग्लैंड को जीत की बधाई दी. सबसे पहले आकाश चोपड़ा से ही शुरू कर लेते हैं. आकाश ने एक ट्वीट कर बेन स्टोक्स की तारीफ की और लिखा -
‘बेन स्टोक्स बड़े मैच के प्लेयर हैं. 2019 का फाइनल. श्रीलंका के खिलाफ़ वो मस्ट विन गेम. और आज शाम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में.’
चोपड़ा ने एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने पाकिस्तानी बॉलिंग की तारीफ की. चोपड़ा ने लिखा -
‘पाकिस्तानी बॉलिंग ने मैच बना दिया था. सच कहें तो सिर्फ पाकिस्तान की बॉलिंग ही इंग्लैंड को इतना स्ट्रेच कर सकती थी. शानदार बॉलिंग यूनिट.’
वसीम जाफर, जो लगातार ट्विटर पर अपनी राय देते रहते हैं. उन्होंने इंग्लैंड की जीत के बाद एक मज़ेदार ट्वीट किया. जाफर ने दो लड़कों का नाचते हुए वीडियो शेयर कर लिखा -
‘10 डॉउनिंग स्ट्रीट में ऐसा दृश्य होगा. इंग्लैंड को बधाई, वो ये जीत डिजर्व करते हैं.’
मैच के दौरान सचिन तेंडुलकर ने भी ट्वीट किया था. सचिन पाजी ने लिखा -
‘मैच किसी भी तरफ जा सकता है. शादाब खान पाकिस्तान के लिए और बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए अहम साबित होंगे. आप लोगों को क्या लगता है?’
सचिन पाजी की बात सच भी साबित हुई. बेन स्टोक्स ने 52 रन की सधी हुई पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया. मैच के बाद सचिन ने ट्वीट किया -
‘इंग्लैंड को दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई. शानदार उपलब्धि. बहुत करीबी फाइनल रहा, ये और दिलचस्प होता, अगर अफरीदी इंजर्ड ना होते. वर्ल्ड कप शानदार रहा.’
इंडियन टीम के पेसर मोहम्मद शमी ने भी इंग्लैंड को बधाई दी है. शमी ने ट्वीट कर लिखा -
‘इंग्लैंड टीम को बधाई. इंग्लैंड ये मैच जीतना डिज़र्व करते थे. बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली. पाकिस्तान ने अच्छी बॉलिंग की.’
टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इस दौरे पर टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा -
‘80,000 से ज्यादा फै़न्स के सामने एक शानदार फाइनल. इंग्लैंड को एक शानदार जीत की बधाई. पाकिस्तान ने अच्छी फाइट दी.’
इतना बड़ा दिन हो, और भज्जी ट्वीट ना करें, ऐसा कम ही होता है. 2007 में इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले भज्जी ने लिखा -
‘बहुत शानदार मैच देखने को मिला. इंग्लैंड क्रिकेट और जॉस बटलर को बधाई. आप ये जीत डिज़र्व करते थे. बेन स्टोक्स ने ज़िम्मेदारी संभाली और शानदार पारी खेली. पाकिस्तान ने अच्छी गेंदबाज़ी की.’
इंग्लैंड की जीत देख युवराज सिंह को अपना ससुराल याद आ गया. कैसे, जान लीजिए. युवी ने मैच के बाद ट्वीट किया -
‘ससुराल वालों, बधाई. बेन स्टोक्स ने प्रेशर मैच में शानदार पारी खेली.’
#Pak vs Eng मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया. उनका ये फैसला सही साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी. टीम के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.
जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 138 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रन बनाए. वहीं कप्तान बटलर ने 26 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट हासिल किये. इंग्लैंड ने लगातार अच्छा क्रिकेट खेलते हुए अपना दूसरा वर्ल्ड कप टाइटल जीता है.
हार देख भड़के कपिल देव, टीम इंडिया को कहा - "इनको चोकर्स कह लीजिए"











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)



