The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में विराट कोहली ने तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकले कैप्टन कोहली.

Advertisement
post-main-image
Australia के खिलाफ Virat Kohli ने जड़ा एक और पचासा.
विराट कोहली. आगे क्या लिखें, उपमाएं आप खुद सोच लीजिए. तो इन्हीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली अब एक कप्तान के रूप में सबसे तेजी से 5000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा. कोहली ने सिर्फ 82 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया जबकि धोनी ने इसके लिए 127 पारियां ली थीं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. पोंटिंग ने कप्तान के रूप में 131 पारियों में 5000 वनडे रन पूरे किए थे. उनके बाद साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (135 पारियां) और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली (136 पारियां) हैं.

# बने खूब रिकॉर्ड

इससे पहले इसी महीने कोहली सबसे तेजी से 11 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले कप्तान बने थे. कोहली ने यह आंकड़ा 169वें मैच में हासिल किया था. कोहली ने मैच और पारियों के मामले में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था. मजे की बात यह है कि कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 11 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर भी हैं. कोहली के साथ टीम के वाइस-कैप्टन रोहित शर्मा ने भी इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित ने इस मैच में 119 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने अपने 9,000 वनडे रन भी पूरे कर लिए. रोहित यहां तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज़ हैं. रोहित ने 217 पारियों में अपने 9,000 वनडे रन पूरे किए. इस लिस्ट के टॉप पर विराट कोहली हैं. कोहली ने सिर्फ 194 पारियों में अपने 9,000 रन पूरे किए थे. लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद एबी डिविलियर्स ने इसके लिए 205 पारियां खेली थीं. रोहित 9,000 वनडे रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज़ हैं. उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं.
स्टीव स्मिथ और एबी डि वीलियर्स के क्रिकेट वीडियो से बैटिंग सीखते हैं केएल राहुल

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement