The Lallantop

विराट कोहली ने लगातार दो बॉल इस अंदाज में उड़ाईं कि देखने वाले वाह-वाह कर उठे

पैट कमिंस के खिलाफ कोहली ने दिखाई अपनी क्लास.

Advertisement
post-main-image
Australia के खिलाफ शॉट लगाते Virat Kohli
विराट कोहली. इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के पहले मैच में नाकाम रहे कोहली राजकोट वनडे में कमाल कर रहे हैं. एडम ज़ैम्पा के खिलाफ स्टांस बदलकर खेले कोहली हर गुजरती बॉल के साथ ऑस्ट्रेलिया से बदला ले रहे हैं. दूसरे वनडे में कोहली मानो लोगों को यह बताने उतरे हैं कि पहले वनडे में उनका आउट होना महज एक संयोग था. वह अभी भी वही कोहली हैं, जो दुनिया के किसी बोलिंग अटैक से नहीं डरते. कट टू राजकोट वनडे 36वां ओवर. शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बोलर पैट कमिंस यह ओवर लेकर आए. अपने 7 ओवर में सिर्फ 27 रन देने वाले कमिंस ऑस्ट्रेलिया को ब्रेकथ्रू दिलाने के इरादे से बोलिंग पर लगाए गए थे. लेकिन पिछले ही ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले कोहली के इरादे कुछ और ही थे. कमिंस की पहली बॉल ऑफ स्टंप से बाहर थी. कोहली ने थोड़ी-सी चहलकदमी की, ऑफ स्टंप पर खड़े हुए और कलाइयों का कमाल दिखा इस फुल लेंथ बॉल को मिडविकेट की तरफ बाउंड्री से बाहर भेज दिया. कोहली का यह शॉट इतना खूबसूरत था कि इसे देखने वाले तारीफ किए बिना नहीं रह सके. अगली बॉल फिर उसी लाइन और लेंथ पर थी. इस बार कोहली ने क्रीज़ में रहते हुए ऑफ साइड के दो फील्डर्स के बीच से बॉल को एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के बाहर धकेल दिया. बाद में कोहली 76 रन बनाकर एडम ज़ैम्पा की बॉल पर कैच आउट हो गए. एश्टन एगर और मिशेल स्टार्क ने मिलकर यह कैच लिया.
विराट कोहली चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे इसलिए ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह टीम इंडिया हारी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement