न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज़ में भारतीय टीम अच्छा खेल दिखा रही है. पहला मैच बारिश से धुलने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में कमाल का खेल दिखाया और मैच में 65 रन से बड़ी जीत हासिल की. इस मुकाबले में टीम की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव. जिन्होंने शतकीय पारी खेल टीम को 65 रन से जीत दिला दी. हालांकि टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के मुताबिक आखिरी मुकाबले में सूर्या की जगह टीम में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है.
रविवार, 20 नवंबर को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने मैच में 65 रन से बड़ी जीत हासिल की. लेकिन इस मैच में टीम की शानदार जीत के बावजूद संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने को लेकर फैन्स काफी नाराज नजर आए. उनके मुताबिक मंगलवार, 22 नवंबर को होने वाले आखिरी मैच में उन्हें ऋषभ पंत या ईशान किशन की जगह मौका दिया जाना चाहिए. लेकिन कार्तिक का मानना है कि टीम से किसी प्लेयर को ड्रॉप करना ठीक नहीं होगा.
आखिरी T20I में सूर्यकुमार रहेंगे टीम से बाहर? DK ने बताई वजह
सूर्यकुमार ने दूसरे T20 मैच में लगाया था शतक


दिनेश कार्तिक के मुताबिक निर्णायक T20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को रेस्ट देकर, संजू सैमसन को टीम में मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने क्रिकबज़ से बात करते हुए कहा,
सूर्यकुमार यादव एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम आखिरी मैच में रिप्लेस कर सकती है. टीम मैनेजमेंट उन्हें ब्रेक देकर वनडे सीरीज़ के लिए फिर वापस ला सकती है. बाकी प्लेयर्स को अभी ही मौका मिला है ऐसे में उन्हें महज़ एक गेम देना उनके साथ अनफेयर होगा. आखिरी मैच में भारत सैमसन को टीम में ला सकता है क्योंकि यहां की कंडीशन उनके लिए अनूकुल होगी. उन्हें फास्ट बोलर्स को खेलना पसंद है और वो शॉर्ट पिच बॉल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इसलिए मैं सूर्यकुमार की जगह सैमसन को टीम में देखना पसंद करुंगा.
दूसरे T20 मैच में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को मौक़ा दिया गया. साथ ही उनसे ओपनिंग भी कराई गई लेकिन पंत इस मैच में कुछ नहीं कर पाए. जिसके बाद से टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच वीवीएस लक्ष्मण फैन्स के निशाने पर आ गए. IPL में शानदार प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन को एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप की टीम में भी नहीं रखा गया था. जिसके बाद से ही फैन्स लगातार उन्हें टीम में खिलाए जाने की मांग कर रहे हैं. सैमसन ने अभी तक भारत की ओर से 16 T20I मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 135.2 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं.
शुभमन ने बताया, पंत-उर्वशी के बीच क्या चल रहा है!











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



