न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी टेंशन है टीम इंडिया का ये बल्लेबाज़!
आंकड़ें देखकर विलियमसन सोच में होंगे.
Advertisement

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला (फोटो- पीटीआई)
31 अक्टूबर रविवार का दिन. T20 विश्वकप शुरू होने से पहले इस दिन को लेकर बहुत बज़ नहीं था. लेकिन 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टीम की हार के बाद अब ये दिन भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस के लिए बहुत बड़ा हो गया है. भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबलें को वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला भी कहा जा रहा है. क्योंकि भारत या न्यूज़ीलैंड को अगर T20 वर्ल्ड कप में अपने दम पर आसानी सेमीफाइनल तक जाना है तो यहां से हर एक मुकाबला जीतना होगा. नहीं तो अगर-मगर का खेल तो बना ही रहेगा. हालांकि इतिहास पर जाएं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का इतिहास याद करने वाला नहीं है. 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला, 2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमी-फाइनल मुकाबला. और ज़्यादा पीछे जाएं तो वर्ल्ड कप में 18 साल से टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाई है. हालांकि इस अगर-मगर, गुणा-भाग वाली कॉपी में हम एक ऐसे खिलाड़ी के स्टैट्स लेकर आए हैं. जो अगर चला तो फिर किवी टीम के लिए आगे का कैम्पिन मुश्किल होने वाला है.
# कौन है जिससे डरता है न्यूजीलैंड?
वैसे तो भारत की टीम में ऐसे स्टार्स की कमी नहीं है. लेकिन रोहित शर्मा एक ऐसा नाम हैं जिन्हें किवी टीम के खिलाफ बैटिंग में मारक मज़ा आता है. पाकिस्तान के खिलाफ शाहिन शाह अफरीदी की गेंद पर चलते बने थे. लेकिन T20 वर्ल्ड कप की तैयारी वाले वार्म-अप मुकाबले में ओपनिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अर्धशतक लगा चुके है. अब बात कर लेते हैं न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इनके प्रदर्शन की. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मैचों में 338 रन बनाए हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 137.95 का रहा. सबसे ज्यादा हॉफ-सेंचुरी भी रोहित की इसी टीम के खिलाफ आई हैं. और तो और जब इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी T20 मुकाबला खेला गया था, उस मैच में भी रोहित ने कप्तानी करते हुए 146.34 के स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों में 60 रन की पारी खेली थी. इतना ही नहीं किवी टीम रोहित को इतनी पसंद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर आते है. इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज़ हैं. हफीज़ ने 18 मैच में 563 रन बनाए है. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मोर्गन है. मोर्गन ने 14 मैच में 424 रन बनाए है.
# किससे बचें रोहित?
वैसे तो रोहित का रिकॉर्ड बेमिसाल है. लेकिन फिर भी उन्हें एक किवी गेंदबाज़ से सतर्क रहना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित को रन बनाने है तो लेफ्ट ऑर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट से बचना होगा. ट्रेंट के खिलाफ रोहित के आंकडे बहुत अच्छे नहीं हैं. इस बॉलर के खिलाफ वो सात पारियों में सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं. जिसमें से तीन बार वो आउट होकर भी लौटे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में भी रोहित लेफ्ट ऑर्म पेसर शाहीन शाह अफरीदी के शिकार हुए थे. वैसे तो रोहित ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के दौरों पर बता दिया था कि लेफ्ट ऑर्म पेस अब उनकी कमजोरी नहीं रही है. लेकिन पिछले मुकाबलें में वो 14वीं बार T20 फॉर्मेट में इस स्टाइल के गेंदबाज का शिकार हुए हैं. बहरहाल, 31 अक्टूबर को भारत T20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा. यहां से भारत के लिए अपने अगले चार मुकाबले जीतना बेहद ज़रूरी है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)







