The Lallantop

IND vs NZ: एक मामूली सी गलती ने न्यूज़ीलैंड से T20I ट्रॉफी छीन ली!

हार्दिक ने सीरीज़ पर क्या कहा.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया, मिचेल सैंटनर. फोटो: AP

बारिश की लुका छुपी के बीच टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड में तीन मैच की T20I सीरीज़ को जीत लिया है. सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मुकाबले के DLS मैथड से टाई होने के बाद भारत ने सीरीज़ को 1-0 से अपने नाम कर लिया. इस सीरीज़ का पहला मैच बारिश के चलते धुल गया था. दूसरा मैच भारत ने जीता, वहीं तीसरा मैच बराबरी पर खत्म हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सीरीज़ खत्म होने के बाद न्यूज़ीलैंड दौरे पर T20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वो ट्रॉफी मिलने से खुश हैं. हार्दिक ने सीरीज़ जीत के बाद कहा,  

'हम इस मैच को भी जीतना पसंद करते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. हमें ट्रॉफ़ी मिलने और जीत के साथ वापसी करने में कोई दिक्कत नहीं है. इस विकेट पर अटैक करना ही सबसे अच्छा उपाय था. उनके पास अच्छी गेंदबाज़ी है और यह महत्वपूर्ण था कि हम कुछ विकेट गंवाने के बावजूद पावरप्ले में आगे बढ़े. इस तरह के खेल से बाकी बल्लेबाज़ों को भी मौका मिलता है. मैं 20 ओवर खेलना चाहता था और इसे उसी तरह जीतना पसंद करता लेकिन ऐसी चीजों (बारिश) पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता.'

Advertisement

हार्दिक के अलावा दूसरी तरफ किवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने भी मैच के बाद बयान दिया. उन्होंने कहा,

'हमारी बल्लेबाज़ी का अंत निराशाजनक रहा. हमने शुरुआती विकेट लिए लेकिन बदकिस्मती से बारिश फिर से आ गई. अगर बारिश नहीं आती तो यह एक दिलचस्प मैच होता. DLS मैथड के साथ कुछ कंफ्यूज़न था. सैंटनर के मिसफील्ड वाली घटना, लेकिन ऐसी चीज़ें होती हैं. हमारी ओर से गेंदबाज़ी का अच्छा प्रयास किया गया. भारत के ख़िलाफ़ वनडे क्रिकेट खेलना बेहतरीन होगा, उम्मीद है कि वहां भी अच्छी भीड़ होगी.'

दरअसल आखिरी और तीसरा T20 मैच डकवर्थ लुईस स्टर्न नियम के तहत टाई पर खत्म हुआ. बारिश आने से पहले आखिरी गेंद न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ ईश सोढ़ी ने फेंकी थी. दीपक हूडा ने इस गेंद पर कट किया. प्वॉइंट पर खड़े फील्डर मिचेल सैंटनर ने यहां मिस फील्ड कर दी और भारतीय बल्लेबाज़ों ने एक रन ले लिया. इसके ठीक बाद बारिश शुरू हो गई. और बाद में जब मैच कराने की स्थिति नहीं बन पाई. तो DLS मैथड के जरिए बताया गया कि दोनों टीम्स मैच रुकने पर बराबर की स्थिति में हैं. इसलिए इस मैच को टाई घोषित किया जाता है. अब इसे किवी टीम की बदकिस्मती ही कहेंगे कि अगर उस आखिरी गेंद पर मिसफील्ड का एक रन ना आता तो भारत इस मैच को एक रन से हार जाता और सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर छूटती. 

Advertisement

वसीम अकरम की ये बात पाकिस्तान को चुभेगी!

Advertisement