The Lallantop

हार्दिक को दिया आउट, तो पत्नी नताशा ने सही सवाल खड़ा कर दिया!

मैच में हार्दिक पंड्या के साथ क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
हार्दिक, नताशा. Photo: PTI/Natasa Stankovic Instagram

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल का शोर हर तरफ है. लेकिन हार्दिक पंड्या के साथ मैच में ऐसी चीज़ हो गई, जिससे इंडियन फ़ैन्स काफी गुस्सा हैं. दरअसल मैच में थर्ड अंपायर की बड़ी गलती के चलते, हार्दिक को गलत तरह से आउट दे दिया. इस घटना के बाद हार्दिक फ़ैन्स की तरह ही उनकी वाइफ नताशा स्टान्कोविच ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हार्दिक की वाइफ नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी लगाई. जिसमें उन्होंने हार्दिक के बोल्ड होने का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस स्क्रीनशॉट के साथ नताशा ने लिखा,

'बल्ला गेंद से टकराया नहीं, ना ही ये बोल्ड है, तो फिर ये किस तरह से आउट है?'

Advertisement

नताशा का ये सवाल बिल्कुल जायज़ है, क्योंकि थर्ड अंपायर ने भी जब इस घटना को रीप्ले में देखा. तो ये साफ लग रहे है कि गेंद स्टम्प्स पर नहीं टकराई, जबकि विकेटकीपर के दस्तानों से बेल्स उड़े और लाइट जल गई.

# क्या है पूरी घटना

ये घटना मैच के 40 ओवर में घटी. जब मिशेल सैंटनर के ओवर की चौथी गेंद पर पंड्या ने शॉट लगाने की कोशिश की. इस दौरान गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए विकेटकीपर के पास चला गई. जब गेंद विकेट के पास से निकली तो स्टम्प की लाइट जलने लगी. लेकिन कंफ्यूजन की वजह से अंपायर ने इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेज दिया.

# Stumps के पास से निकली गेंद

कई बार रीप्ले देखने के बाद अंपायर ने हार्दिक को आउट दे दिया. लेकिन यही विवाद है. रीप्ले देखकर ऐसा मालूम हो रहा था कि स्टम्प की लाइट गेंद नहीं बल्कि विकेटकीपर के दस्ताने लगने की वजह से जली. अल्ट्रा एज में भी गेंद बल्ले से टकराती नहीं दिखी, गेंद सीधे स्टम्प को मिस करती हुई नज़र आई. बावजूद इसके थर्ड अंपायर ने फैसला कीवी टीम के पक्ष में दिया.

Advertisement

बिग स्क्रीन पर आउट का डिसीजन आने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान रह गए. वहीं हार्दिक पंड्या अंपायर के फैसले को लेकर काफी निराश नज़र आए. पंड्या ने 38 गेंद पर 28 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन चौके भी लगाए.

वीडियो: सरफ़राज़ खान एक बार फिर 100 रन बनाकर टीम इंडिया और ब्रैडमेन पर क्या बोले?

Advertisement