The Lallantop

टीम इंडिया की हार देख गंभीर ने धोनी पर जो कहा, यकीन नहीं कर पाएंगे!

गौतम गंभीर की बात धोनी फैन्स ने सुनी.

Advertisement
post-main-image
Gautam Gambhir_MS Dhoni. Photo: File Photo

T20 विश्वकप 2022 में भारत का सफ़र खत्म हो चला है. गुरुवार 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया. इस मैच को इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत फाइनल में एंट्री मार ली है. भारत हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. ऐसे में टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है. पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कहा है कि रोहित के, बल्लेबाज़ों के बनाए रिकॉर्ड टूट सकते हैं लेकिन धोनी जैसा कप्तान नहीं हो सकता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के शो में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित या बाकी बल्लेबाज़ों के रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो तोड़े जा सकते हैं. लेकिन धोनी जो कारनामा कर गए हैं. वो शायद कभी नहीं टूट पाएगा. गौतम गंभीर ने कहा,

'मुझे नहीं लगता एमएस धोनी की जो तीन ICC ट्रॉफी हैं उस रिकॉर्ड को कोई भी तोड़ सकता है. कोई भी कप्तान फिर से इस कारनामे को नहीं दोहरा पाएगा. T20 वर्ल्डकप, ICC चैम्पियंस ट्रॉफी और 2011 क्रिकेट विश्वकप. मुझे लगता है ये उनके साथ हमेशा रहेंगे. मैं इस पर शर्त लगा सकता हूं कि ये रिकॉर्ड उनके साथ हमेशा रहेंगे. 100 शतक का रिकॉर्ड टूट सकता है, हो सकता है कोई आए और रोहित से ज़्यादा दोहरे शतक लगा दे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान तीन ICC ट्रॉफी जीत सकता है.'

Advertisement

गौतम गंभीर का ये बयान धोनी के फैन्स के लिए भी हैरान करने वाला है. क्योंकि गंभीर को धोनी की तारीफ में ऐसे कमेंट करते कम ही देखा गया है. भारतीय क्रिकेट ने आखिरी बार साल 2013 में किसी भी ICC ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था. उसके बाद से टीम इंडिया फिर कभी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाई. धोनी की कप्तानी में भारत ने सबसे पहले साल 2007 में T20 विश्वकप जीता. इसके बाद 2011 क्रिकेट विश्वकप जीता और फिर आखिर में ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी जीती.

टीम इंडिया एक बार फिर 2022 T20 विश्वकप में बिना ट्रॉफी जीते घर लौट आई है. जिसके बाद टीम इंडिया के फैन्स खासे निराश हैं. साल 2023 में ICC के दो बड़े टूर्नामेंट होने हैं. उसके लिए अब टीम किस तरह से तैयारी करती है. ये देखना होगा.

T20 विश्वकप 2022 की बात करें तो टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाना है. जिसमें इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी.

Advertisement

ये गुस्सा पहले दिखता तो ऐसे ना हारते!

Advertisement