विराट कोहली, युज़वेन्द्र चहल. फोटो: AP/Reuters
रविन्द्र जडेजा की बैटिंग(44 रन) और युजवेन्द्र चहल(3 विकेट) की गेंदबाज़ से भारत ने पहला टी20 जीत लिया है. कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए मैच को भारत ने 11 रनों से अपने नाम कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत में कनकशन सब्स्टीट्यूट नियम को लेकर खूब विवाद हुआ. भारत की पारी के दौरान रविन्द्र जडेजा को हेमस्ट्रिंग इंजरी और हेल्मेट पर गेंद लगी. जिसके बाद इनिंग ब्रेक में भारत ने कनकशन सब्सटीट्यूट के फील्डर बदल दिया. आईसीसी के नियमों के मुताबिक कनकशन सब्स्टीट्यूट फील्डर वो होगा जो उस प्लेयर जैसा ही होगा, और कनकशन सब्स्टीट्यूट बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी भी कर सकता है. ऐसे में चहल ने मैच में ना खेलते हुए भी गेंदबाज़ी की. भारत के कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद इस पर बात भी की है. विराट ने बताया कि जडेजा को सिर में चोट लगी है. जिस वजह से हमें कनकशन सब्स्टीट्यूट लेना पड़ा. विराट ने कहा,
''जड्डू को सिर के साइड में चोट लगी है जिससे उन्हें चक्कर आ रहे थे और वो पूरी तरह से ठीक नहीं है. कनकशन सब्स्टीट्यूट एक अजीब चीज़ है, आज वो हमारे लिए काम कर गई. लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि अगली बार ऐसा हो कि हमें उस खिलाड़ी जैसा खिलाड़ी ना मिले. ये खेल का नियम है. चहल आए और उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की. पिच से उन्हें काफी मदद मिली. उसने वापसी करने के अपने ज़ज़्बे को दिखाया.''
मैच के बाद क्या बोला कनकशन सब्स्टीट्यूट: युजवेन्द्र चहल कनकशन सब्स्टीट्यूट फील्डर बनकर आए. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन दिए और तीन विकेट चटकाए. उन्होंने फिंच, स्मिथ और वेड को वापसी का रास्ता दिखाया. चहल को इस मैच के लिए मैन ऑफ दी मैच भी चुना गया. उन्होंने मैच के बाद कहा,
''मैंने बहुत सारे मुकाबले खेले हैं और मैं मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार था. हमारी गेंदबाज़ी शुरू होने के 10-15 मिनट पहले मुझे पता चला कि मैं खेल रहा हूं. जिस तरह से ज़म्पा ने गेंदबाज़ी की, मैं भी वैसी ही गेंदबाज़ी करना चाह रहा था. मैंने अपने प्लान के हिसाब से गेंदबाज़ी की.''
कुल मिलाकर पहले मैच में जो भी हुआ. लेकिन भारत ने मुकाबा जीतकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस सीरीज़ का अगला मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा.