The Lallantop

टीम इंडिया के एक ही वेन्यू पर खेलने को लेकर उठे थे सवाल, रोहित शर्मा ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है

ICC Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया के कैप्टन Rohit Sharma ने कहा कि Dubai उनका होमग्राउंड नहीं है. यहां तीनों ही मैचों में पिच ने अलग तरीके से बिहेव किया है. इसलिए टीम इंडिया को यहां किसी भी तरह का एडवांटेज नहीं है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने एक वेन्यू को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है. (इंडिया टुडे, फाइल फोटो)

आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) में टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई (Dubai) में एक ही वेन्यू पर खेल रही है. इसको लेकर पाकिस्तान समेत कई देशों के पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे.  इंडियन टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब इन सवालों का जवाब दिया है. रोहित शर्मा ने कहा कि दुबई टीम इंडिया का होमग्राउंड नहीं है. यहां तीनों ही मैचों में पिच ने अलग तरीके से बिहेव किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले प्रेस मीट के दौरान कहा, 

हर बार पिच आपको अलग-अलग चैलेंज देती है. हमने यहां जो तीन मैच खेले हैं, उनमें पिच का बिहेवियर एक जैसा नहीं रहा है. यह हमारा होमग्राउंड नहीं है. हम यहां इतने मैच नहीं खेलते. ये हमारे लिए भी नया है.

Advertisement

रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए जल्दी से इस सतह के अनुसार ढलने की जरूरत है. उन्होंने बताया,  

यहां चार या पांच पिचों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मुझे नहीं पता कि सेमीफाइनल के लिए कौन सी पिच यूज की जाएगी. लेकिन जो भी हो हमें एडॉप्ट करना होगा.

उन्होंने ने 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच का हवाला देते हुए बताया, 

Advertisement

हमने देखा कि जब न्यूजीलैंड के सीम बॉलर बॉलिंग कर रहे थे तो गेंद थोड़ी स्विंग कर रही थी. लेकिन पहले दो मैचों में जब हमारे बॉलर्स बॉलिंग कर रहे थे तो उन्हें उतनी स्विंग नहीं मिली. शाम के वक्त थोड़ी ठंड होती है, तब जरूर हल्की स्विंग मिलनी शुरू हो गई थी.

उन्होंने कहा कि कौन सी पिच कैसा बिहेव करेगी ये उन्हें भी नहीं पता. क्योंकि सभी पिचेज एक जैसी दिखती हैं. लेकिन जब उन पर खेलने उतरते हैं तो उनका बिहेवियर अलग हो जाता है. 
रोहित शर्मा ने आगे बताया, 

पिच हमारे लिए भी उतना ही चैलेंजिंग है जितना बाकी टीमों के लिए. बैटर्स और बॉलर्स को पिच के हिसाब से खुद को ढालना होता है.

5 स्पिनर्स के सेलेक्शन को सही ठहराया

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में पांच स्पिनरों के सेलेक्शन को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि उन्हें दुबई की पिचों के बारे में कुछ जानकारी थी क्योंकि वे यहां हो रहे इंटरनेशनल टी20 लीग को फॉलो कर रहे थे. उन्होंने बताया, 

हम जानते थे कि यहां पिच धीमी होगी क्योंकि हम यहां खेले जा रहे ILT20 को देख रहे थे. और हमने सोचा कि यहां स्पिन बॉलर्स को ज्यादा मदद मिलेगी. अगर अतिरिक्त बैटर की जरूरत होगी तो ऋषभ पंत मौजूद हैं.

भारतीय कप्तान ने बताया कि काफी पहले दुबई पहुंचने से टीम को वहां की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने में मदद मिली . उनके मुताबिक, 

हमारे लिए इन परिस्थितियों के हिसाब से जल्दी से ढलना जरूरी था. हम यहां पांच या छह दिन पहले आए थे. हमारे ट्रेनिंग सेशन अच्छे थे. और एकेडमी (ICC) की पिचेज काफी हद तक वैसी ही थी जैसी हमें यहां मिली हैं.

4 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं. भारत ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया. जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ उनके मुकाबले बारिश में धुल गए. 

वीडियो: Champions Trophy: विराट कोहली के शतक पर उछल पड़े रोहित शर्मा?

Advertisement