IPL2023 खत्म हो चुका है. इस सीजन कई मैच आखिरी गेंद पर जाकर खत्म हुए. और यही कुछ हुआ फाइनल में भी. जहां रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका मार चेन्नई को चैंपियन बनाया. जडेजा से पहले रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के भी मारे थे.
हार्दिक के बहुत अजीब फैसले ने गुजरात को फाइनल हरा दिया!
हार्दिक-नेहरा ने डुबो दिया.


हालांकि इसी सीजन संदीप शर्मा ने बेहतरीन आखिरी ओवर भी डाला था. जहां उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को फिनिश नहीं करने दिया. सब सही रहता तो फाइनल में मोहित शर्मा भी संदीप की कैटेगरी में शामिल हो जाते. लेकिन उनके ओवर की आखिरी दो गेंदों ने काम खराब कर दिया.
# Hardik ने GT को हरा दिया?इन दो गेंदों पर जडेजा ने दस रन बना डाले. और अब सुनील गावस्कर और विरेंदर सहवाग जैसे दिग्गजों ने इसका ठीकरा टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या पर फोड़ा है. चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. हार्दिक ने गेंद मोहित को दी. जिन्होंने शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा के सामने लगातार चार यॉर्कर डालीं. इन गेंदों में कुल तीन रन बने.
लगा कि गुजरात लगातार दूसरा खिताब जीत लेगी. मोहित एकदम सटीक लाइन पर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन हार्दिक ने काम खराब कर दिया. इस बारे में गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा,
'उन्होंने पहली तीन-चार गेंदें एकदम कमाल डालीं. फिर पता नहीं किस कारणवश उनके पास पानी भेजा गया, वो भी ओवर के बीच में. फिर हार्दिक आए और उनसे बात की. जब बोलर ऐसी रिदम में हो, और मानसिक रूप से भी बेहतरीन कर रहा हो, किसी को भी उनसे कुछ नहीं कहना चाहिए था. कुछ भी नहीं. थोड़ी दूर से बस बोल सकते थे कि अच्छा कर रहे हो. उनके पास जाना, बात करना, यह ठीक नहीं था. एकाएक मोहित इधर-उधर देखने लगे.'
वहीं सहवाग ने क्रिकबज़ से बात करते हुए इस पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा,
'जब कोई अच्छी बोलिंग कर रहा है और यॉर्कर्स मार रहा है, तो आप क्यों उनसे बात करने जाएंगे? उन्हें पता है कि बैटर को दो गेंद में दस रन चाहिए और उन्हें यॉर्कर्स पर बने रहना होगा. फिर आप क्यों जाकर उनका टाइम वेस्ट करेंगे? मोहित पिटे होते, तो आप जाकर बात कर सकते थे, लेकिन जब बोलर अच्छा कर रहा हो तो आप चाहते हैं कि जल्दी से ओवर खत्म हो. ऐसा भी हो सकता है कि कप्तान ये सोचकर आया हो, कि क्या बोलर को आखिरी दो गेंदों में फील्ड में कोई बदलाव चाहिए. लेकिन फिर भी, अगर मैं वहां होता तो बोलर को डिस्टर्ब नहीं करता.'
बता दें कि मोहित के ओवर की पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा ने छक्का मारा था. इस बार वो यॉर्कर फेंकने में चूके थे और गेंद सीधे जड्डू के स्लॉट में गिर गई थी. जबकि ओवर की आखिरी गेंद लेग स्टंप की लाइन में आई लो फुलटॉस थी. और जडेजा ने इसे विकेट के पीछे भेज चार रन बटोर लिए थे.
वीडियो: रविंद्र जडेजा ने सिक्स, फोर मार CSK को जिताया फिर धोनी फैन्स का दिल जीत लिया














.webp?width=275)



.webp?width=120)
