The Lallantop

अगर अभी IPL ऑक्शन होता तो इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए पैसे नहीं होते!

शनाका IPL मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे

Advertisement
post-main-image
शनाका पर लगती करोड़ों की बोली (PTI)

हाल ही में IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ है. जिसमें कैमरन ग्रीन और सैम करन जैसे कई युवा खिलाड़ियों की तकदीर बदल गई. इन प्लेयर्स पर फ्रेंचाइज़ी ने करोड़ों रुपये खर्च किए. हालांकि इस दौरान श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका पर किसी ने कोई बोली नहीं लगाई. जिसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है.

शनाका भारत के खिलाफ़ खेली जा रही T20I सीरीज़ में कमाल की फॉर्म में हैं. दूसरे T20I मुकाबले में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाकर टीम को जीत दिलाई. भारत के खिलाफ़ T20I सीरीज़ में दो मैचों के बाद वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 31 साल के इस खिलाड़ी ने दो मुकाबलों में 101 रन बनाए हैं. जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.12 का रहा है. ऐसे में पूर्व भारतीय ओपनर गंभीर ने उनके IPL में अनसोल्ड रहने पर हैरानी ज़ाहिर की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Gambhir ने जताई नाराज़गी

गौतम गंभीर के मुताबिक अगर IPL मिनी ऑक्शन भारत-श्रीलंका सीरीज़ के बाद हुआ होता तो उन्हें खरीदने के लिए पैसे कम पड़ जाते. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, 

‘अगर IPL ऑक्शन इस सीरीज़ के बाद हुआ होता तो दसुन शनाका इतने महंगे बिकते कि उन्हें खरीदने के लिए हमारे पास पैसे ही नहीं होते. कुछ फ्रेंचाइजr के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो शनाका को खरीद पातीं, क्योंकि वो काफी महंगे बिकते. जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है वो वाकई काबिले तारीफ है.’

Advertisement
# नीलामी में अनसोल्ड रहे थे शनाका

22 दिसंबर को केरल के कोच्चि में IPL 2023 की नीलामी हुई थी, जहां ऑलराउंडर्स के ऊपर बड़ी बोली लगी थी. इंग्लैंड के युवा सैम करन, धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर पैसों की खूब बारिश हुई. लेकिन 50 लाख का बेस प्राइस होने के बावजूद शनाका अनसोल्ड रहे.

#Shanaka ने बनाया था रिकॉर्ड

शनाका की बात की जाए तो दूसरे मुकाबले में उन्होंने अपनी तूफानी फिफ्टी के जरिए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दूसरे T20I में महज 20 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की. इसके साथ ही वो श्रीलंका के लिए T20I क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले क्रिकेटर भी बने गए. इस मामले में उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को तोड़ा दिया था. इन दोनों खिलाड़ियों ने 21-21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.

शनाका मौजूदा समय में कमाल की फॉर्म में हैं. अब सीरीज़ के तीसरे और आखिरी T20I में वो कैसा खेल दिखाते हैं, ये देखना होगा.

Advertisement

ODI विश्व कप जीतने के BCCI के प्लान को फ्लॉप कराने के लिए तैयार है IPL टीम्स?

Advertisement