The Lallantop

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम मैनेजमेंट के संजू को बाहर करने वाले फैसले को सही बताया!

संजू को बाहर करने का फैसला मुश्किल.

Advertisement
post-main-image
वीवीएस लक्ष्मण, संजू सैमसन. फोटो: AP

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया दूसरा वनडे बारिश के चलते रद्द हो गया. लेकिन इस मैच के खत्म होने के बाद संजू सैमसन को लेकर चर्चाएं खत्म नहीं हो रही है. इसकी वजह से दूसरे वनडे से बिना किसी गलती के संजू को बाहर करना. इस फैसले के बाद कई क्रिकेट जानकार और फ़ैन्स टीम मैनेजमेंट और कोच वीवीएस लक्ष्मण पर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने वीवीएस का बचाव किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुरली कार्तिक का कहना है कि संजू को बाहर करने का फैसला मुश्किल है. लेकिन फिर भी वीवीएस एक ईमानदार शख्स हैं, जिनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ है. कार्तिक ने प्राइम वीडियो पर बात करते हुए कहा,

'आपको बॉलिंग ऑप्शन्स की ज़रूरत होती है. बदकिस्मती से भारत के टॉप-6 में से कोई भी गेंदबाज़ी नहीं करता. और मैंने पहले भी ये कहा है कि संजू सैमसन के लिए ये कठिन है. क्योंकि हम सभी ये बात कर रहे हैं कि वो कितने कमाल हैं.'

Advertisement

कार्तिक ने आगे कहा,

'वो आए और एक अच्छी पारी खेली. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ सीरीज़ में भी कमाल की बल्लेबाज़ी की थी. हां, फीलिंग तो कहती है उन्हें खेलना चाहिए था. और ये सही भी है. लेकिन वह पिछले मैच में रन बनाने के बावजूद चूक गए, क्योंकि आपने दीपक हूडा को गेंदबाज़ी करने के लिए बुला लिया. ये भी ठीक ही है.'

कार्तिक ने आगे कहा,

Advertisement

'लेकिन जैसा आशीष ने कहा, अगर आपने उस खिलाड़ी को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया है, और फिर उसे गेंदबाज़ी के लिए टीम में रख रहे हैं. ये बिल्कुल अलग चीज़ है. हालांकि ऐसे खिलाड़ी का आकर खेलना, बाकियों का मिस करना, ये बिल्कुल भी आसान नहीं होता. ये मुश्किल फैसला है. मैं जानता हूं वीवीएस लक्ष्मण के पास भारत को देने के लिए बहुत कुछ है. वह ईमानदार व्यक्ति हैं. 14 लोगों के दल में, पिछले मैच में जो भी कुछ हुआ. उसके बाद वो ये ही कर सकते थे.'  

भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड से पहला मैच हार गई थी. पहले वनडे में टीम इंडिया ने 306 रन बनाए. लेकिन छठा गेंदबाज़ ना होने के चलते भारत इस स्कोर को चेज़ करवा गया. 

संजू के अलावा इन खिलाड़ियों के बारे में भा जानिए.

Advertisement