FIFA World Cup 2022 की शुरुआत हो चुकी है. 20 नवंबर से पूरी दुनिया ने टूर्नामेंट के मज़े लेने शुरू कर दिए. लेकिन इंडियन फ़ैन्स के लिए इसका एक्सपीरियंस इतना शानदार नहीं रहा. और इसकी जिम्मेदारी गई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर. जियो सिनेमा के पास इस टूर्नामेंट के ऑफिशल स्ट्रीमिंग राइट्स हैं.
वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में फ़ैन्स किसे बोले- 'तुमसे ना हो पाएगा'
टूर्नामेंट शुरू होते ही आया संकट.


और जब इंडियन फ़ैन्स इस प्लेटफॉर्म पर मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे, तो मैच रुक-रुक कर चला. इसने इंडियन फ़ैन्स को गुस्सा दिला दिया. और तुरंत ही इंडियन फ़ैन्स ने ट्विटर पर आकर अपना गुस्सा निकाला. फ़ैन्स ने इस एक्सपीरियंस पर क्या लिखा, चलिए आपको बताते हैं.
एक फ़ैन ने बॉलिवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म का एक वीडियो लगाकर ट्वीट किया,
‘जियो: हम जियो सिनेमा पर फ्री में FIFA WC दिखाएंगे. पूरा इंडिया इसको देख सकता है. इस बीच, बफ़रिंग समस्या फेस करते हुए इंडियन फ़ैन्स.’
एक और यूज़र ने गैंग्स ऑफ वासेपुर की ‘बेटा तुमसे ना हो पाएगा’ वाली फोटो लगाते हुए लिखा,
‘जियो सिनेमा पर FIFA WC देखना अपमानजनक है.’
अन्य यूज़र ने अमिताभ बच्चन की ‘यहां लेंगे एक छोटा सा ब्रेक’ वाली फोटो लगाते हुए लिखा,
‘जियो सिनेमा. हर 30 सेकेंड के बाद.’
एक यूज़र ने लिखा,
‘हम्म.. आप हाइलाइट्स भी नहीं देख सकते.. शुक्रिया.’
एक और यूज़र ने मैच का वीडियो डालते हुए लिखा,
‘मैंने पहला गोल ऐसे देखा.’
एक यूज़र को तो दूरदर्शन की याद आ गई. डीडी स्पोर्ट्स की फोटो लगाते हुए यूज़र ने लिखा,
‘कोई प्लीज़ डीडी को राइट्स दो.’
इन सब के बीच एक यूज़र ने तो जियो को ब्रॉडकास्टिंग राइट्स बेचने की ही सलाह दे दी. यूज़र ने लिखा,
‘डियर अम्बानी, मैं जियो सिनेमा के चक्कर में वर्ल्ड कप का पहला गेम नहीं देख पाया. और इससे मुझे दुख हुआ. तो आज सुबह, मैंने मैच के हाइलाइट्स देखने का फैसला किया. और सोचिए क्या हुआ, ये भी बफ़र किया. अगर आप ये फिक्स नहीं कर सकते, तो राइट्स सोनी स्पोर्ट्स को बेच दो.’
एक यूज़र ने जियो को सुनाते हुए लिखा,
‘जल्दी से राइट्स जियो से ले लो और डिज्नी हॉटस्टार या वूट को दे दो. गंदा एक्सप्रीरियंस. विश्व भर के फ़ैन्स के लिए वर्ल्ड कप का मजा खराब कर दिया.'
इन सभी के बीच जियो ने अपनी ओर से समाधान पेश करने की कोशिश की. उन्होंने लिखा,
‘डियर जियो सिनेमा फ़ैन्स, हम आपको एक अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम कर रहे है. FIFA World Cup 2022 को एन्जॉय करने के लिए प्लीज़ अपने ऐप को नए वर्जन के साथ अपग्रेड कर लें. असुविधा के लिए माफी.’
बताते चलें, जियो सिनेमा के साथ फुटबॉल फ़ैन्स स्पोर्ट्स 18 पर भी इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठा सकते हैं.
डेविड वार्नर की बीवी कैंडिस वार्नर उन्हें पॉकेट मनी क्यों देती हैं?











.webp?width=275)

.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)



