The Lallantop

दिनेश कार्तिक ने खोला टीम का राज़, पता चल गया युज़ी चहल को मौका क्यों नहीं मिला

दिनेश कार्तिक की बात सुनिए.

Advertisement
post-main-image
दिनेश कार्तिक, युजवेन्द्र चहल. फोटो: AP/File

विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने T20 विश्वकप 2022 में भारत की हार के बाद बयान दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों युजवेन्द्र चहल और हर्षल पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि दोनों खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट के फैसले को पहले से जानते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम T20 विश्वकप 2022 सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की चुनी गई प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाए जा रहे हैं. पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कहा था कि आखिर क्यों भारत ने मुकाबलों में एक लेग स्पिनर को नहीं खिलाया. उनके मुताबिक युजवेन्द्र चहल भारतीय टीम में स्पिन की पहली पसंद होने चाहिए थे. भज्जी ने कहा था,

'मुझे नहीं पता इसका क्या कारण रहा कि चैम्पियन गेंदबाज़ टीम में नहीं था. ज़रूर उसने किसी के साथ कुछ किया होगा, जिसकी वजह से उसे एक भी मैच खेलने को नहीं मिला. अपनी साख के साथ उन्हें आपकी पहली पसंद का स्पिनर होना चाहिए था.'

Advertisement

सिर्फ भज्जी ही नहीं कई और क्रिकेटर्स ने भी युज़ी चहल को टीम से बाहर रखने पर सवाल उठाए थे. अब टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज़ से बात करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को पहले ही ये कहा गया था कि उनके हिसाब की कंडीशंस में उन्हें खिलाया जाएगा. जिसकी वजह से कोई भी खिलाड़ी उदास या अपसेट नहीं था.

विकेटकीपर ने यह भी कहा कि चहल और पटेल मौका मिलने के लिए खुद को तैयार कर रहे थे. उन्होंने कहा,

'टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों को ये बता दिया गया था कि किसे किस कंडीशन में खिलाया जाएगा. ऐसे में कोई भी खिलाड़ी इस चीज़ से निराश नहीं था. अगर ऐसा नहीं करते तो फिर ये थोड़ा मुश्किल होता. इसलिए वो सभी खिलाड़ी अपनी तैयारी कर रहे थे, जिससे की उन्हें जब भी मौका मिले तो वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएं. हालांकि ये भी था कि हो सकता है उन्हें खेलने का मौका ही ना मिले.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

'ऐसे में जब आपको कप्तान और कोच से चीज़ें साफ पता होती हैं. तो आपके लिए चीज़ें आसान हो जाती हैं, आपको किस तरह से तैयारी करनी है, कैसे खिलाड़ी अपनी तैयारी को बेहतर कर सकता है. वे यही कर रहे थे और अगर उन्हें मौका दिया जाता तो वे अपना सर्वश्रेष्ठ देते.'

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप में ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला छोड़ बाकी सभी में शानदार क्रिकेट खेली. लेकिन सेमीफाइनल में टीम को इंग्लैंड के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा.

डेविड वॉर्नर की बीवी उन्हें पॉकेट मनी क्यों देती है?

Advertisement