''ये तय समय पर हो रहा है. यहां पर बब्ल बरकरार रहेगा. अगर मैं बब्ल का हिस्सा नहीं हूं तो मैं किसी से भी नहीं मिल सकूंगा. ये पूरी तरह से सुरक्षित है. यहां पर पहले से ही एक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल है जिससे की टीमें जहां भी जाती हैं वो एक बब्ल में रहती हैं. वो सभी प्रेक्टिस भी बब्ल में ही करते हैं. साथ ही उनके संपर्क में आना वाला हर व्यक्ति उस बब्ल का हिस्सा है.''दिल्ली में होने वाले आईपीएल मैचों पर सवाल इसलिए भी उठाए जा रहे हैं. क्योंकि पूरे देश की तरह ही दिल्ली में भी कोविड के केसों की संख्या काफी अधिक है. आखिरी अपडेट तक दिल्ली में कुल 10 लाख से अधिक कोविड मरीज पाए जा चुके हैं. जिनमें से 14,000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है. दिल्ली कोविड से देश के सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले शहरों में से एक है.
कोरोना से इतने बिगड़े हालात में भी दिल्ली में होंगे IPL मैच?
DDCA ने कहा, किसी भी बाहरी की एंट्री संभव नहीं.
Advertisement

आईपीएल सीज़न 2021. फोटो: IPL(File Photo)
देशभर में कोविड महामारी के चलते लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में कोविड महामारी के बीच जारी IPL सीज़न 2021 पर भी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, आईपीएल सीज़न 14 की घोषणा उस वक्त की गई थी. जब देश में कोविड के केस इतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहे थे. आईपीएल गर्विंग काउंसिल ने इस बार कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इसे सिर्फ छह शहरों में कराने का फैसला लिया है. जिसके चलते पहले 20 मैच पूरे होने के बाद आईपीएल अब अगले दो शहरों में पहुंच गया है. पहले 20 मैच महाराष्ट्र के मुंबई और तमिलनाडु के चेन्नई में खेले गए. इन दोनों शहरों के लीग के मैच पूरे होने के बाद अब आईपीएल दिल्ली और अहमदाबाद के मैदानों पर खेला जाएगा. लेकिन कोविड के इस मुश्किल वक्त में कई लोग आईपीएल को बंद करने की मांग उठा रहे हैं. आने वाली 28 अप्रेल को आईपीएल सीज़न 2021 का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इन मांगों पर DDCA ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में होने वाले मैच किसी और मैदान पर शिफ्ट नहीं किए जाएंगे. क्योंकि IPL के सभी मैच एक सुरक्षित वातावरण में बायो बब्ल के साथ खेले जा रहे हैं. इसमें ना तो मैदान पर दर्शकों की और ना ही बाहरी किसी भी व्यक्ति की एंट्री संभव है. दिल्ली में खेले जाने वाले मैचों को लेकर DDCA प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने क्रिकइंफो से कहा है कि
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)



