The Lallantop

दिल्ली कैपिटल्स का चोरी हुआ सामान रिकवर हुआ, जानते हैं कितने का था?

16 अप्रैल को हुई थी चोरी.

Advertisement
post-main-image
चोरी हुए बल्लों में डेविड वॉर्नर के दो बल्ले भी शामिल थे (पीटीआई)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के प्लेयर्स के किट से सोलह बल्ले, कुछ बैटिंग पैड्स, जूते, थाई-पैड्स और ग्लव्स चोरी हो गए थे. 16 अप्रैल को हुई इस चोरी पर पुलिस ने एक्शन लिया और कार्रवाई की. और चोरों को पकड़ लिया. इस बात की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन डेविड वार्नर ने दी है. वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए बताया -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इन्होंने चोरों को पकड़ लिया है. कुछ चीज़ें अभी भी गायब हैं, पर आपका शुक्रिया.

वार्नर ने इसके साथ किट के सामान की फोटो भी शेयर की है. इसमें 11 बैट्स, कुछ ग्लव्स, पैड्स और हेलमेट्स नज़र आ रहे हैं. इस फोटो में एक पुलिस वाला भी खड़ा है, पर उसका चेहरा नहीं दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरी हुआ सामान कुल 16 लाख का था.

Advertisement

# Delhi Capitals Bat Stolen

इंडियन एक्सप्रेस के देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक चोरी हुए बल्लों में से तीन डेविड वॉर्नर के, दो ऑल-राउंडर मिचल मार्श के, तीन विकेटकीपर फिल सॉल्ट और पांच यश धुल के थे. बाक़ी कुछ प्लेयर्स के जूते, ग्लव्स और बाकी क्रिकेट का सामान चोरी हुआ. विदेशी प्लेयर्स के बल्लों की क़ीमत एक लाख रुपये प्रति बैट तक बताई जा रही है.

प्लेयर्स को इसकी जानकारी तब मिली, जब उन्होंने अपने-अपने किटबैग रिसीव किए. और इसके बाद मामला फ्रैंचाइज़ ऑफिशल्स के पास पहुंचा. जिन्होंने इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस चोरी से दिल्ली की टीम काफ परेशान है. उन्होंने मंगलवार, 18 अप्रैल को किसी तरह से अपना प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया. कुछ प्लेयर्स ने अगले मैच से पहले अपने नए बल्ले मंगाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के एक सोर्स ने कहा,

Advertisement

'सभी लोग यह सुनकर चौंक गए, कि सबने अपनी किट बैग से कुछ ना कुछ खोया है. यह पहली बार है जब ऐसा कुछ हुआ है. और इस मैटर को तुरंत ही लॉजिस्टिक्स डिपार्टमेंट, पुलिस और फिर एयरपोर्ट को रिपोर्ट कर दिया गया है. जांच चल रही है.'

इस मामले में एयरपोर्ट डीसी देवेश कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बताया कि मंगलवार शाम को दो लोग IGI एयरपोर्ट पर आए थे और बताया कि उनके बैग से उनकी किट्स गायब हैं. देवेश ने आगे कहा,

'हमारे ड्यूटी ऑफिसर ने उनसे सारी डीटेल्स के साथ एक लिखित कंप्लेंट करने के लिए कहा. वो बोले कि वो सारी डीटेल्स के साथ आएंगे और कंप्लेंट करेंगे. इसके बाद हम उचित कदम उठाएंगे.'

बताते चलें कि IPL फ्रैंचाइज़ किट बैग्स और बड़े लगेज मूव कराने के लिए लॉजिस्टिक्स कंपनी हायर करती हैं. ये कंपनियां ही सारा सामान मूव कराने की जिम्मेदार होती हैं. प्लेयर्स को हर मैच के बाद अपने किट बैग होटल रूम के बाहर छोड़ देते होते हैं. इसके बाद का काम लॉजिस्टिक्स कंपनी का होता है. प्लेयर्स जब वेन्यू पर पहुंचते हैं तो उन्हें अपने किट बैग कमरे के बाहर मिल जाते हैं.

दिल्ली ने 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीज़न की पहली जीत हासिल की. 

वीडियो: धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है

Advertisement