The Lallantop

पृथ्वी शॉ ने ऐसा क्या कर दिया जो सचिन-सहवाग-लारा नहीं कर पाए थे?

वाह पृथ्वी वाह!

Advertisement
post-main-image
KKR के खिलाफ Prithvi Shaw ने Record ही Record बना डाले (पीटीआई फोटो)
पृथ्वी सहवाग. अरे वही पृथ्वी शॉ. जिनके अंदर थोड़ा सचिन, थोड़ा सहवाग और थोड़ा ही लारा हैं. वही वाले शॉ ने अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के बोलर्स की रेल बना दी. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता ने किसी तरह 154 रन बनाए. जवाब में शॉ और शिखर ने पहले ओवर से मुकाबले को एकतरफा बना दिया. खासतौर से शॉ अलग ही मूड में दिखे. कोलकाता के लिए पहला ओवर लेकर शिवम मावी आए. उनकी पहली ही गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर थी. कार्तिक ने अपनी बाईं ओर छलांग मार इसे किसी तरह रोका. अगली गेंद. आगे की ओर गिरी, शॉ ने इसे कड़क शॉट जमा बाउंड्री के बार भेज दिया. दूसरी गेंद, इनस्विंगर थी और शॉ ने इसे मिडविकेट के बाहर दौड़ा दिया. अगली गेंद ओवरपिच थी. नतीजा फिर चार रन. ओवर की चौथी लीगल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर की फुल टॉस. शॉ ने एक बार फिर से स्वीपर के दाएं से इसे चौके के लिए भेज दिया. पांचवीं गेंद शॉर्ट थी लेकिन रिजल्ट वही रहा. लगातार पांचवां चौका. ओवर की आखिरी गेंद लेंथ पर पड़ी. और शॉ ने इसे एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौके के लिए भेज दिया. इसके साथ ही वह IPL इतिहास में पहले ही ओवर में छह चौके लगाने वाले पहले प्लेयर बन गए. ना सिर्फ IPL बल्कि T20 क्रिकेट में भी किसी बल्लेबाज ने अभी तक पहले ओवर में छह चौके नहीं लगाए थे. हालांकि ओवरऑल IPL की बात करें तो उनसे पहले अजिंक्य रहाणे एक ओवर में छह चौके मार चुके थे. शॉ का धमाल यहीं नहीं रुका. उन्होंने जल्दी ही सिर्फ 18 गेंदों पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली. यह IPL 2021 की सबसे तेज फिफ्टी है. साथ ही वह दिल्ली के लिए सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए. दिल्ली के लिए सबसे तेज फिफ्टी मारने का रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस के नाम है. मॉरिस ने दिल्ली के लिए सिर्फ 17 गेंदों पर पचासा जड़ा है. दूसरे नंबर पर शॉ के साथ ऋषभ पंत हैं. पंत ने भी 18 गेंदों पर पचासा बना रखा है. जबकि सहवाग और स्टोइनिस ने 20-20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement