The Lallantop

टीवी अंपायर का गलत फैसला, फै़न्स ने लखनऊ टीम पर नट-बोल्ट फेंक दिए!

नो बॉल से शुरू हुआ विवाद.

Advertisement
post-main-image
फै़न्स ने लखनऊ के डगआउट पर फेंका नटबोल्ट (ट्विटर फोटो)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स (SRH vs LSG) के बीच मैच खेला जा रहा है. ये मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच की पहली पारी के 19वें ओवर में खूब बवाल हुआ. ये मामला एक नो बॉल पर विवादित फैसले से शुरू हुआ. आवेश ख़ान बॉलिंग और अब्दुल समद बैटिंग कर रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ओवर की तीसरी बॉल पर आवेश ने बीमर फेंका. बीमर यानी कमर के ऊपर का बाउंसर. समद ने खुद को बचाते हुए शॉट खेला और एक रन निकाला. बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी. फील्ड अंपायर ने नो बॉल दे दिया. पर लखनऊ के कैप्टन कृणाल पंड्या ने रिव्यू कर लिया. बता दें, 2023 IPL से वाइड और नो बॉल को भी रिव्यू किया जाने लगा है. बड़ी स्क्रीन पर सबने देखा, बॉल कमर से थोड़ी ऊपर की हाइट पर थी. पर थर्ड अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर के फैसले को बदल दिया. सोशल मीडिया पर तुरंत बवाल शुरू हो गया.

कई फै़न्स ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए. उदाहरण के लिए ये ट्वीट्स देखिए.

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर टॉम मूडी ने ट्वीट कर लिखा -

थर्ड अंपायर गलत फैसला देने के लिए इतना वक्त कैसे लगा सकते हैं? 

Advertisement

आगे बढ़ते हैं. सोशल मीडिया पर ही नहीं, नो बॉल के बाद ग्राउंड में भी बवाल हो गया. विवादित बॉल के बाद आवेश खान को चौका पड़ा. पर उसके बाद ही लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के डगआउट पर कथीत तौर पर फै़न्स ने कुछ फेंक दिया. मैच रुक गया. अंपायर दौड़ कर डगआउट पहुंचें. जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लॉवर भी गुस्सा गए और अंपायर से बात करते दिखे. एंडी फिलहाल लखनऊ के कोच हैं और आमतौर पर उन्हें शांत ही देखा जाता है. इसी दौरान हेनरिक क्लासेन और क्विंटन डी कॉक भी बाताबाती करते नज़र आए. दोनों साउथ अफ्रीका के लिए साथ खेलते हैं, पर यहां एक दूसरे के आमने-सामने थे. थोड़ी देर में मामला शांत हुआ और फिर क्रिकेट शुरू हुआ.

ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक नो बॉल पर गलत फैसले के बाद लखनऊ के डगआउट पर कुछ फेंका गया था. इसके बाद लखनऊ के डगआउट में बैठे प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ गुस्सा हो गए थे और इसी वजह से मैच रोका गया था. हालांकि, मैच फिर शुरू हुआ और शांति से पारी ख़त्म हुई. वहीं क्रिकबज़ के मुताबिक फै़न्स ने लखनऊ के डगआउट पर नट और बोल्ट फेंके थे. इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है और तेज़ी से वायरल हो रही है.

सनराइजर्स के बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने मैच में अच्छी पारी खेली. उन्होंने पारी के बाद इस पूरे मसले पर बात की. कहा -

"क्राउड से निराश हूं. कोई भी नहीं चाहता ऐसा हो. इसके बाद (हमारा) मोमेंटम खराब हुआ. अंपायरिंग भी बहुत खराब थी."

क्लासेन की 47 और समद की 37 रन की पारी से सनराइजर्स ने 20 ओवर में 182 रन बना दिए. राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम ने भी छोटी-छोटी पारियां खेल योगदान दिया था. वहीं लखनऊ के कैप्टन कृणाल पंड्या ने किफायती बॉलिंग करते हुए दो विकेट झटके. 

वीडियो: लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर ने केएल राहुल के फॉर्म पर क्या कहा?

Advertisement