The Lallantop

चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के जश्न की वो 7 तस्वीरें, जो आपको भावुक कर देंगी

Champions Trophy 2025: पिछले साल T20 World Cup जीतने के बाद भारतीय टीम का ये दूसरा ICC खिताब है. Team India के जीत ने हर भारतीय को भावुक कर दिया. मैच की कुछ सुंदर तस्वीरें भी सामने आ रही है. 7 तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया ने इस जीत को कैसे सेलिब्रेट किया.

Advertisement
post-main-image
मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया (फोटो: PTI)

भारतीय टीम ने Champions Trophy 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने यह खिताब तीसरी बार जीता है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत को 251 रन का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच फिनिश किया. 29 जून 2024 को T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक साल के भीतर भारतीय टीम का यह दूसरा ICC खिताब है. टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को भावुक कर दिया. मैच की कुछ सुंदर तस्वीरें भी सामने आई हैं. देखिए, टीम इंडिया ने इस जीत को कैसे सेलिब्रेट किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Champions Trophy 2025
ट्रॉफी लेने के बाद जश्न मनाते भारतीय टीम के खिलाड़ी (फोटो: PTI)

भारत ने सबसे पहले 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब साझा किया था. इसके बाद 2013 में दूसरी बार टीम इंडिया ने MS धोनी की कप्तानी में  चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. अब 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये खिताब तीसरी बार जीता है.

Champions Trophy 2025 ROHIT SHARMA
चैंपियंस ट्रॉफी के साथ कैप्टन रोहित शर्मा (फोटो: AP)

मैच में शानदारी पारी के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच भी मिला. 27वें ओवर में रोहित शर्मा 76 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement
Champions Trophy 2025
मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा के गले मिलते विराट कोहली (फोटो PTI)

विराट के करियर में आए तमाम उतार-चढ़ाव के दौरान अनुष्का हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं, खासकर कोहली के सबसे मुश्किल दिनों में. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने अपना 51वां शतक जड़ा था. तब उन्होंने अपनी शादी का लॉकेट चूमकर अनुष्का का शुक्रिया अदा किया था.

Champions Trophy 2025 ROHIT
जीत के बाद बेटी समायरा को मेडल पहनाते कप्तान रोहित (फोटो: PTI)

रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले साल जून में भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता था. 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था. इस बार फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 25 साल पुराना बदला लिया.

Champions Trophy 2025
जीत का जश्न मनाते बल्लेबाज (फोटो: PTI)

49वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने विजयी चौका लगाकर मैच फिनिश किया. वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली. 

Advertisement
Champions Trophy 2025
अपनी फैमिली के साथ रविंद्र जडेजा (फोटो PTI)

मैच खत्म होने के बाद जडेजा ने कहा, “मेरा बैंटिंग नंबर ही ऐसा है कि मैं कभी हीरो होता हूं तो कभी जीरो.” इस दौरान वे अपनी पत्नी और BJP विधायक रिवाबा जडेजा और बेटी निध्याना जडेजा के साथ नजर आए. 

Champions Trophy 2025
मोहम्मद शमी के परिवार के साथ कोहली (फोटो: X)

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां के पैर छुए और उनके परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाई. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

वीडियो: सोशल लिस्ट : चैंपियंस ट्रॉफी में #INDvsAUS के मैच के बीच, लोगों ने X पर ट्रेविस हेड के खूब मजे लिए

Advertisement