IPL 2023 में आखिरकार सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन का डेब्यू हो गया. दो साल के लंबे इंतज़ार के बाद मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को उनकी पहले कैप दे दी है. 16 अप्रैल रविवार को अर्जुन को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह मिली. मुंबई इंडियंस ने 2021 में 20 लाख में अर्जुन को खरीदा था. 2022 में उन्हें फिर 30 लाख में खरीद लिया गया था. अर्जुन के पिता और क्रिकेट के लेजेंड सचिन तेंडुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटॉर हैं.
IPL डेब्यू कर अर्जुन तेंडुलकर ने बनाया रिकॉर्ड, पूर्व क्रिकेटर्स ने क्या कहा?
फै़न्स का लंबा इंतज़ार ख़त्म.
.webp?width=360)

अर्जुन को उनका पहला कैप MI के कैप्टन रोहित शर्मा ने खुद दिया. डेब्यू होते ही अर्जुन को शानदार शुरुआत की. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और रोहित शर्मा ने बॉलिंग करने का फैसला लिया. मैच का पहला ही ओवर अर्जुन को थमा दिया गया. इस ओवर में अर्जुन ने अच्छी लाइन और लेंथ दिखाई और चार रन दिए. चौथे बॉल पर कोलकाता को एक लेग बाय रन भी मिला. दूसरे ओवर में अर्जुन थोड़े महंगे साबित हुए. वेंकटेश अय्यर ने उनकी बॉलिंग पर एक चौका और एक छक्का जड़ा. इस ओवर में अर्जुन ने कुल 13 रन दिए. मैच देखने अर्जुन की बहन सारा तेंडुलकर भी आई हैं.
अर्जुन पर पूर्व इंडियन कैप्टन, पूर्व BCCI अध्यक्ष और सचिन के दोस्त सौरव गांगुली ने इसपर ट्वीट भी किया. गांगुली ने लिखा -
अर्जुन को मुंबई के लिए खेलते देखना शानदार है. उनके चैम्पियन पिता को कितना गर्व हो रहा होगा. उनको मेरी तरफ से ऑल द बेस्ट.
भज्जी पाजी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा -
गुड लक, अर्जुन तेंडुलकर. ये पाजी और उनके परिवार के लिए बहुत ख़ास लम्हा है. मैंने देखा है, वो मुंबई की जर्सी पहनकर खेलने का सपना देखते हुए बड़े हुए हैं. अच्छे से खेलिए, अर्जुन.
इरफान पठान ने भी संदेश भेजा. लिखा -
10 साल बाद, बाप के बाद बेटा भी उसी टीम के लिए खेलने उतर रहा है. ये IPL में ऐतिहासिक है. अर्जुन तेंडुलकर, गुड लक.
बाप-बेटे का रिकॉर्ड
IPL में कई भाइयों ने क्रिकेट खेला है. पर सचिन-अर्जुन पहली बाप-बेटे की जोड़ी है, जिसने IPL में क्रिकेट खेला हो. एक और दिलचस्प संयोग जान लीजिए. सचिन ने अप्रैल 2009 में कोलकाता के खिलाफ IPL में अपना पहला ओवर डाला था. अर्जुन ने अप्रैल 2023 में अपना पहला ओवर कोलकाता के खिलाफ ही डाला. इसमें कोलकाता ने पांच रन ही बनाए!
दिसंबर 2022 में अर्जुन तेंडुलकर ने डॉमेस्टिक सर्किट के फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. मंगलवार 13 दिसंबर के दिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप C के मुकाबले में गोवा के लिए अपना डेब्यू किया. पोरवोरिम के गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकेडमी के ग्राउंड में राजस्थान के खिलाफ़ मुकाबले में अर्जुन को टीम के लिए पहली बार खेलने का मौका मिला था.
वीडियो: अर्जुन तेंडुलकर ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया, 34 साल पुरानी बात याद दिला दी





















