बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने अमेरिका के रेसिज़्म के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन ट्विटर पर गेम पलट गया
एक ट्विटर हैंडल ने इनका दोहरा स्टैन्डर्ड सामने ला दिया.
Advertisement
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद पूरी दुनिया में पुलिस बर्बरता के खिलाफ आवाज़ उठाई जा रही है. जॉर्ज एक अश्वेत व्यक्ति थे, जिनको जाली नोट चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया, 25 मई को. गिरफ्तारी के फौरन बाद एक अफसर ने उन्हें ज़मीन पर पटक कर गर्दन पर घुटना रख दिया था, जबकि जॉर्ज ने गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया था. गर्दन दबने की वजह से वो सांस न ले सके और उनकी मौत हो गई. इसके बाद से ही अमेरिका से लेकर दूसरे देशों में भी इसके खिलाफ विरोध शुरू है. बॉलीवुड के भी कई स्टार ने इस मुद्दे पर इंस्टाग्राम स्टोरी से लेकर ट्वीट तक पोस्ट किए. उन्होंने ऐसी बातें लिखीं कि सभी रंग सुंदर होते हैं, सभी का सम्मान करना चाहिए. पूरी खबर देखें वीडियो में.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)

.webp?width=275)







