The Lallantop
Logo

सेहत: हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, ड्राई हेयर की ये है असली वजह

महज़ एड्स देखकर कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसे बहाते हैं, जो किसी काम के नहीं होते.

Advertisement

आपको मालूम है, आपके बाल एक खिड़की का काम करते हैं. यानी आपके शरीर के अंदर क्या चल रहा है, उसकी झलक आपके बालों में दिखती है. अगर अंदर कुछ गड़बड़ है, किसी चीज़ की कमी है या कोई बीमारी है तो उसका सीधा असर आपके बालों पर पड़ता है. आपके बाल पतले होने लगते हैं, रूखी हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं. ऐसा होने पर लोगों को लगता है कि ख़राबी उनके बालों में है. उसे ठीक करने के लिए वो महंगे शैम्पू ख़रीदते हैं. महज़ एड्स देखकर कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसे बहाते हैं, जो किसी काम के नहीं होते. सब कुछ करते हैं, पर असल दिक्कत की जड़ तक नहीं पहुंच पाते. इसलिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि शरीर में किस दिक्कत से बालों पर किस तरह का असर पड़ता है. सुनिए डॉक्टर्स क्या कहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement