डिजीज एक्स, पिछले कुछ दोनों से ये बीमारी न्यूज में काफी सुनाई दे रही है. गूगल करने पर इससे जुड़े तमाम दावे सामने आ रहे हैं. कहीं लिखा जा रह है कि डिजीज एक्स एक नई महामारी है. कोई कह रहा है कि कोरोना के मुकाबले डिजीज एक्स से ज्यादा तबाही मचेगी. इन सब को पढ़कर तो कोविड 19 का दौर आंखों के सामने आ जाता है. और मन में ये सवाल उठता है कि क्या फिर से वही सब दौहराया जाएगा. अगर ये बीमारी इतनी खतरनाक है तो इसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? और क्या इसका इलाज भी मुमकिन है? सेहत में आज डिजीज एक्स से जुड़े इन्हीं सवालों के जवाब डॉक्टर से जानने की कोशिश करेंगे. देखें वीडियो.
सेहत: क्या है डिसीज X, कितनी तेजी से फैलती है ये बीमारी? इसका इलाज क्या है? सब जान लीजिए
डिजीज एक्स कोई नई बीमारी नहीं है. बल्कि वो बीमारियां जिनके वायरस बड़ी जल्दी म्यूटेट होते हैं और तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं, उन्हें डिजीज एक्स की कैटेगरी में रखा जाता है. और ऐसी बीमारियों से बचाव करना ही जरूरी है, क्योंकि ज्यादातर वायरस से फैलने वाली बीमारियों की वैक्सीन मौजूद नहीं है. यानी अगर इनकी चपेट में आए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











.webp?width=275)









