The Lallantop
Logo

सेहत: फिश स्पा से फैल सकता है खतरनाक शेवनेला इंफेक्शन, जानिए इससे कैसे बचें

अगर इस बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन का इलाज सही समय पर नहीं हुआ तो, पैर काटने तक की नौबत आ सकती है.

Advertisement

आजकल फिश स्पा काफी पॉप्युलर हो रहा है. किसी शॉपिंग मॉल में या स्पा सेंटर पर आपको फिश स्पा या फिश पेडिक्योर का ऑप्शन मिल जाएगा. दरअसल इस स्पा में रेड गारा रूफा नाम कि छोटी-छोटी मछलियां जिन्हें डॉक्टर फिश भी कहते हैं. वो पैरों पर मौजूद डेड स्किन को खा लेती हैं. और आपको मिलती है सॉफ्ट स्मूद स्किन. लेकिन फिश स्पा आपके लिए बहुत बड़ी समस्या भी बन सकता है. क्योंकि इससे शेवनेला बैक्टीरिया फैलने का खतरा होता है. और अगर इस बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन का इलाज सही समय पर नहीं हुआ तो, पैर काटने तक की नौबत आ सकती है. तो शेवनेला बैक्टीरिया कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे होता ये जनने के लिए हमें डॉक्टर से बात की. सुनिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement