राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) में एक लड़की की शादी हुई. शादी के बाद उसके कौमार्य की जांच (Virginity Test) की गई. वर्जिनिटी टेस्ट माने क्या? शादी के बाद जब लड़की पहली बार सेक्स करती है तो ये देखा जाता है कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकला कि नहीं. खून निकलने पर ये मान लिया जाता है कि लड़की ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया था. इस केस में लड़की का खून नहीं निकला, इसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, उसे घर से निकाल दिया और जब पंचायत बुलाई गई, तो पंचायत ने लड़की के परिवार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. देखिए वीडियो.
राजस्थान: 'वर्जिनिटी टेस्ट' में फेल होने पर पंचायत ने दुलहन पर लाखों का जुर्माना लगा दिया!
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसका रेप हुआ था, इसे लेकर ससुराल वाले पांच महीने से उसके साथ मारपीट कर रहे थे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


