The Lallantop
Logo

पत्नी पति को बैटे-बैट मारे तब वो डॉमेस्टिक वॉयलेंस के दायरे में क्यों नहीं आता?

पीड़िता के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय इंटरनेट पर लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं.

Advertisement

अपनी पत्नी द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई के एक वीडियो ने इंटरनेट पर सभी का ध्यान खींचा है. वीडियो में दिख रहा शख्स राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है. उसने अपनी पत्नी द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. स्कूल में प्रधानाध्यापक पति ने सात साल पहले अपनी पत्नी से लव मैरिज की थी. हालांकि, पति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने बिना वजह उसे पीटना शुरू कर दिया. लेकिन पीड़िता के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय इंटरनेट पर लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं. वे कह रहे हैं- मर्द होकर मार खा आया, बीवी को कंट्रोल नहीं कर सकता और क्या नहीं. म्याऊ की इस कड़ी में हम पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा के बारे में बात करेंगे कि यह भारतीय कानूनों के अनुसार अपराध क्यों नहीं है और लोग पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को गंभीरता से क्यों नहीं लेते हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement