ब्रेस्ट कैंसर, महिलाओं में होने वाला सबसे कॉमन और खतरनाक कैंसर है. भारत सरकार के डेटा के मुताबिक, 2020 में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित औसत 10 में से चार लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इससे जुड़ा डेटा भी मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया था.
स्तन कैंसर से 10 में 4 महिलाओं की होती है मौत, ऐसे बचें
भारत में 2020 में दो लाख से अधिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
ब्रेस्ट कैंसर भारतीय महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है, इसके बाद सर्विकल कैंसर का नंबर आता है. नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च (National Center for Disease Informatics and Research) की नैशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में भारत में महिलाओं में सामने आए कैंसर के कुल मामलों में 39.4 प्रतिशत मामले ब्रेस्ट और सर्विकल कैंसर के थे.रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रेस्ट कैंसर के मुख्य कारण बढ़ती उम्र, मोटापा, शराब और अनुवांशिक कारण हैं. देखिए वीडियो.
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)

.webp?width=275)




