The Lallantop
Logo

दीपिका JNU क्या गईं, सोशल मीडिया के 'संस्कारियों' ने गालियों की झड़ी लगा दी

दीपिका के जेएनयू जाने को लेकर सोशल मीडिया दो धड़े में बंटा हुआ है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण. ट्विटर के ट्रेंड्स में दो दिन से उनकी फिल्म ‘छपाक’ टॉप पर बनी हुई है. वजह है दीपिका का JNU जाना. 5 जनवरी को कैम्पस में हुई हिंसा के विरोध में JNU के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इन्हीं स्टूडेंट्स को अपना समर्थन देने के लिए दीपिका 7 जनवरी की शाम यूनिवर्सिटी पहुंची थीं. दीपिका को लेकर सोशल मीडिया दो धड़े में बंटा हुआ है. एक धड़ा दीपिका के साथ खड़ा है. उनकी तारीफ कर रहा है कि आखिरकार उन्होंने इस मुद्दे पर स्टैंड लिया. लेकिन एक दूसरा धड़ा दीपिका के खिलाफ खड़ा हो गया है. उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का, नक्सलवादियों का, देश विरोधियों का समर्थक बता रहा है. लोग उनकी फिल्म ‘छपाक’ को बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं. फिल्म में आरोपी का नाम बदले जाने को लेकर सवाल कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement