गुजरात का अरावली ज़िला. यहां मोडासा नाम का एक कस्बा है. यहां एक गांव में 5 जनवरी के दिन 19 साल की एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद से ही पूरे मोडासा में हंगामा मचा हुआ है. लड़की के परिवार वालों ने चार लड़कों के ऊपर अपहरण, गैंगरेप और हत्या के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने चारों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. लोग लगातार पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
गुजरात पुलिस ने 19 साल की दलित लड़की के गायब होने के 7 दिन बाद 4 आरोपियों के खिलाफ FIR लिखी
1 जनवरी को लड़की गायब हुई थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















