21 जनवरी को जब नताशा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आईं, तो उनके घरवालों को चिंता हुई. बेटे ने फोन भी किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. घरवालों ने उनके कमरे में जाकर देखा, तो वो पंखे से लटकी मिलीं. उन्हें वहां से घरवालों ने ही उतारा, और उसके बाद उन्हें CPR देने की कोशिश की. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
नताश की उम्र 57 साल बताई जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)पुलिस ने कहा है कि नताशा की लाश के पास उन्हें एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट में नताशा ने कथित रूप से लिखा है:
मैं अपनी जान ले रही हूं, और कोई और इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं है. मैंने कुछ ऐसा किया है जो मुझे नहीं करना चाहिए था और मैं अपनी ही नज़रों में गिर गई हूं. मैं तुम सबसे बहुत प्यार करती हूं.सूत्रों के मुताबिक़ नताशा का फोन पुलिस ने ज़ब्त किया है. कथित रूप से इस फोन से नताशा ने किसी को SMS करके पैसे मांगे थे. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.
फिलहाल पुलिस ने कहा है कि देखने से ये मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पूरी बात ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी. पुलिस को इस मामले में हत्या का संदेह भी है, क्योंकि जिस कमरे में उनकी मौत हुई उसका दरवाज़ा खुला हुआ था.
मामले में पुलिस पोस्टमोर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है. संजय कपूर जगदीश कपूर के बेटे हैं. जगदीश उन तीन कपूर भाइयों में से एक थे जिन्होंने एटलस साइकल्स कम्पनी शुरू की थी. 2003 में उनका निधन हुआ था.
वीडियो: क्या है होमोफोबिया, जिसपर बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना













.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)







