The Lallantop

खाने में इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख लेंगे तो बड़ी बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी

सेहत की चार छोटी-छोटी बातें आपके बहुत काम आएंगी.

Advertisement
post-main-image
WHO के अनुसार, अपनी डाइट में फ्रेश वेजिटेबल्स शामिल करने और नमक और चीनी कम करने से नहीं होंगी दिल की बीमारियां

एक लंबे समय से मैं ये नोटिस कर रही हूं कि जब भी मैं अपने ऑफिस कलीग्स, दोस्तों या फैमिली मेंबर्स के साथ बात करती हूं, कोई न कोई ऐसा ज़रूर होता है जो अपनी सेहत से परेशान हो. ज्यादातर लोग कोविड पैनडेमिक को अपनी खराब सेहत का कारण बताते हैं, कुछ हद तक कोविड को ब्लेम भी किया जा सकता है. क्योंकि दो साल पहले जब लोग घरों में अचानक बंद हुए तो उनकी फिजिकल एक्टिविटी एकदम ज़ीरो हो गई. अब तो काफी हद तक चीज़ें नॉर्मल हो गई हैं, तो फिजिकल एक्टिविटी तो हमें शुरू कर ही देना चाहिए. पर बीमारियों से बचने के लिए एक और चीज़ हमें करनी चाहिए. वो है अपने खाने पर ध्यान देना. बेशक आप कोई हाईफाई डायट फॉलो न करें, पर कुछ छोटी-छोटी चीज़ें ऐसी हैं जिनसे आप अपने खानपान का ध्यान रख सकते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन  ने हाल ही में एक फ़ूड एडवाइज़री जारी की. जिसमें उन्होंने ये बताया कि कैसे आप कुछ बातों का ध्यान रख कर खुद को हेल्दी रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं WHO ने किन बातों का ध्यान रखने की सलाह दी.

न्यूट्रीशन टिप 1- नमक और चीनी का सेवन करें कम 

- डायबिटीज़, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचने के लिए आप अपनी डाइट से नमक और चीनी को कम कर दें. WHO की गाइडलाइंस के मुताबिक, आपको एक दिन में 5 ग्राम या एक चम्मच से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. इसके बदले आप खाने में फ्रेश स्पाइसेस डाल सकते हैं. WHO ने सोया सॉस और फिश सॉस जैसी चीज़ें भी डाइट से हटाने की सलाह दी.

Advertisement

अब बात मीठे की. कितना मीठा खाना सही? दिन में 50 ग्राम या 12 छोटे चम्मच से ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए. अगर आपके घर में दो साल से छोटे बच्चे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप उन्हें जो भी चीज़ खाने को दे रहे हैं उसमें अलग से नमक या चीनी मिला कर न दें.

न्यूट्रीशन टिप 2- फैट को डाइट से रखें दूर 

अगर आपको हायपरटेंशन, स्ट्रोक या दिल की बीमारियों से खुद को बचा कर रखना है तो आपको अपनी डाइट में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस- फैट के इस्तेमाल पर ध्यान देना होगा. अब ऐसा कैसे होगा? ऐसा करने के लिए आपको सबसे पहले ये ध्यान देना है कि जो दूध आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो कैसा है. लो-फैट मिल्क और डेयरी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें. अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो बेकन या सोसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट की बजाय वाईट मीट जैसे चिकन या मछली खा सकते हैं. फ्राइज़, बर्गर या प्रोसेस्ड फ़ूड आइटम्स से दूर रहें. इनमें भी ट्रांस- फैट होता है.

न्यूट्रीशन टिप 3-बैलेंस्ड डाइट लें 

हमें हर रोज़ अपनी ड़ाइट में अलग-अलग वैरायटी के फ़ूड आइटम्स शामिल करने चाहिए. ब्राउन राइस और गेहूं, दालें, बीन्स, फ्रेश फ्रूट्स और वेजिटेबल्स. अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप मीट, फिश, एग और मिल्क को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. अब ये तो हुई खाने की बात. अगर बीच-बीच में कभी भूख लग जाए तो क्या करें? ऐसे में पर्स से निकाल कर चिप्स का पैकेट नहीं खोलना है. आप कच्ची या उबली हुई सब्ज़ियां, ताज़े फल और बिना नमक के नट्स खा सकते हैं.

Advertisement
न्यूट्रीशन टिप 4- पीने की चीज़ों पर भी ध्यान दें 

क्या खा रहे हैं के साथ ये जानना भी ज़रूरी है कि आप क्या पी रहे हैं और जो पी रहे हैं वो आपके लिए सही है भी या नहीं. WHO का कहना मानें और कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस, फ्लेवर्ड वाटर और रेडी टू ड्रिंक कॉफ़ी पीने से बचें. उन्होंने शराब भी कम करने की सलाह दी. WHO ने बताया कि कैंसर, स्ट्रोक और लिवर की बीमारियों से बचने के लिए आपको दिन में खूब सारा पानी पीना चाहिए.

इन छोटी-छोटी न्यूट्रीशन टिप्स को फॉलो करके आप कई बड़ी बीमारियों से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं.

सेहत: क्या है ओवरहाइड्रेशन जिसमें पानी पीना फ़ायदा नहीं नुकसान पहुंचाता है?

Advertisement