कई सारे कपल्स जो प्रेग्नेंसी के लिए लंबे समय से ट्राई कर रहे हैं, डॉक्टर्स उन्हें ओव्यूलेशन के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की सलाह देते हैं. आपने ओव्यूलेशन शब्द कई बार फ़िल्मों में सुना होगा या कहीं पढ़ा होगा. पर ओव्यूलेशन का मतलब क्या होता है?
ओव्यूलेशन क्या है और डॉक्टर इसी दौरान सेक्स करने की सलाह क्यों देते हैं?
आप हर महीने इसे आसानी से कैलक्यूलेट कर सकते हैं.


दरअसल ये वो समय होता है जिसके आसपास और दौरान महिला के प्रेग्नेंट होने का चांस सबसे ज़्यादा होता है. इसलिए जो लोग प्रेग्नेंसी चाहते हैं, उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओव्यूलेशन कब हो रहा है. डॉक्टर्स इस बात का जवाब देंगे, लेकिन उससे पहले इसके बारे में जान लेते हैं.
ओव्यूलेशन क्या होता है?ये हमें बताया डॉक्टर नेहा गुप्ता ने.

ओव्यूलेशन (Ovulation) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक मैच्योर एग (अंडा) ओवरी (अंडाशय) से रिलीज होता है. ये अंडा फलोपियन ट्यूब में फर्टिलाइज होने का इंतजार करता है. आमतौर पर ये देखा गया है कि जिन महिलाओं में पीरियड समय पर आता है, यानी हर 28 दिनों में, उनमें ओव्यूलेशन 14वें दिन पर होता है. या ये अगले पीरियड से 14 दिन पहले होता है.
ओव्यूलेशन के समय महिला का अंडा रिलीज होता है जो अगले 12 से 24 घंटों तक फर्टिलाइजेशन के लिए तैयार रहेगा. इस दौरान अगर स्पर्म आकर अंडे से मिलता है तभी फर्टिलाइजेशन हो सकता है.
:max_bytes(150000):strip_icc()/GettyImages-1310443783-2000-3fe0eb1818e84997915c83fc14e58777.jpg)
फर्टिलाइजेशन का ये समय काफी कम होता है. इसलिए ओव्यूलेशन कब हो रहा है ये जानकारी होना बहुत जरूरी है. खासकर उन लोगों के लिए जो प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं. उन लोगों के लिए भी जो प्रेग्नेंसी नहीं चाहते हैं. महिला के शरीर में स्पर्म 5 से 7 दिन तक जिंदा रह सकता है. अगर शारीरिक संबंध ओव्यूलेशन से कुछ दिन पहले ही बने हैं तो स्पर्म पहले से ही फलोपियन ट्यूब में मौजूद हो सकता है. ओव्यूलेशन के बाद वहीं पर स्पर्म अंडे को फर्टिलाइज करता है. बाद में ये फर्टिलाइज अंडा फलोपियन ट्यूब से गर्भाशय में जाकर इंप्लांट हो जाता है. ये एक सक्सेसफुल प्रेग्नेंसी होती है यानी ओव्यूलेशन से कुछ दिन पहले और ओव्यूलेशन के 24 से 48 घंटे बाद तक प्रेग्नेंसी होने की संभावना ज्यादा होती है.
ओव्यूलेशन क्या होता है, ये तो समझ में आ ही गया होगा. आप हर महीने इसे आसानी से कैलक्यूलेट कर सकते हैं.
(यहां बताई गईं बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)
वीडियो: सेहत: एक्रोफोबिया यानी ऊंचाई से भयानक डर लगता है? जानिए ऐसा क्यों होता है?














.webp?width=275)







