The Lallantop

इस बार बहन को दें ये यूनीक तोहफे, भविष्य भी होगा सिक्योर

हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे गिफ्टिंग आइडियाज़ जो आपकी बहन को पसंद तो आयेंगे ही साथ ही उनका भविष्य भी सिक्योर करेंगे.

Advertisement
post-main-image
ऐसे तोहफे जो बहन कभी ना भूले!

रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे पास आता है वैसे-वैसे भाइयों की ये चिंता बढ़ती जाती है कि इस बार अपनी लाडली बहन को क्या गिफ्ट दें? गिफ्ट होना भी एकदम अलग चाहिए, बहन को पसंद आना चाहिए और सबसे बड़ी बात वो उसके काम का भी हो. अब ये सब चीज़ें एक साथ एक तोहफे में खोज पाना तो थोड़ा मुश्किल है इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे गिफ्टिंग आइडियाज़ जो आपकी बहन को पसंद तो आयेंगे ही साथ ही उनका भविष्य भी सिक्योर करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हेल्थ चेकअप 

'हेल्थ इस वेल्थ' ये हम सब जानते हैं. अगर परिवार में किसी की भी तबियत खराब हो तो सारा घर उदास हो जाता है. किसी भी सीरियस बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है समय-समय पर हेल्थ चेक कराते रहें. ये बात जानते हम सब हैं लकिन मानते बहुत कम लोग हैं. अगर आप भी अपनी बहन की हेल्थ को लेकर चिंता में रहते हैं. चाहते हैं कि वो हमेशा ऐसे ही स्वस्थ और हंसती-खिलखिलाती हुई नज़र आयें तो इस राखी आप उन्हें 'हेल्थ चेकअप पैकेज' तोहफे में दे सकते हैं. मार्केट में अलग-अलग हेल्थ चेकअप पैकेज मौजूद हैं. आप उनकी उम्र और ज़रूरत के हिसाब से पैकेज खरीद सकते हैं. ये स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी बड़ी परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

हेल्थ इंश्योरेंस 

इस बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि कब हमें हेल्थ इमरजेंसी का सामना करना पड़ जाए. उम्र चाहे जो भी हो हमें अपने जीवन के किसी भी स्टेज में हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स झेलनी पड़ सकती हैं. ऐसी सिचुएशन में पैसे की दिक्कत न हो, इसके लिए सही समय पर एक अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की सलाह दी जाती है. हेल्थ इंश्योरेंस policy जितनी कम उम्र में खरीद ली जाए उतना बढ़िया. अक्सर लोगों को लगता है कि वो तो एकदम हेल्थी हैं उन्हें फिलहाल हेल्थ पॉलिसी की जरूरत नहीं है, लेकिन ये एक बड़ी गलती है. जब आपकी उम्र 20 की हो, तो आप कम कीमत पर हेल्थ पॉलिसी खरीद सकते हैं. आपको  पॉलिसी लेने से पहले खुद को स्वस्थ साबित करने के लिए किसी तरह के मेडिकल टेस्ट करवाने की ज़रूरत नहीं पड़ती. इसलिए यही सही मौका है. अपनी लाडली बहन को इस रक्षाबंधन हेल्थ पॉलिसी गिफ्ट कर दीजिये.

Advertisement
सुकन्या समृद्धि योजना 

अगर आपकी बहन अभी छोटी हैं यानि 10 साल या उससे कम उम्र की हैं तो आप उनका सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर उन्हें ये तोहफा दे सकते हैं. ये केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक छोटी बचत योजना है जिससे जुड़कर आप अपनी बहन के भविष्य के लिए सेविंग कर सकते हैं. इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अपनी बहन के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाना है.  खाता खुलवाने के लिए अपनी बहन का जन्म प्रमाण पत्र ज़रूर लेकर जाएं. ये ज़रूरी डॉक्यूमेंट है. जब खाता खुल जाए तो आप इसमें हर महीने या हर साल अपनी सुविधानुसार पैसे जमा करवा सकते हैं. आप 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रूपये  तक इस खाते में जमा करा सकते हैं. जब आपकी बहन 21 साल की हो जाएंगी तो खाता मेच्योर हो जाएगा और वो इसमें से अपना पूरा पैसा निकाल सकती हैं. एक परिवार की दो बेटियां ही इस योजना का फयदा उठा सकती हैं.

गोल्ड ईटीएफ 

अगर इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को गोल्ड देने का प्लान कर रहे हैं तो ज्वेलरी की बजाय गोल्ड ईटीएफ उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं. अब ये गोल्ड ईटीएफ क्या होता है? सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ईटीएफ कहते हैं. ये म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की स्कीम है. इसमें सोने की खरीद यूनिट में की जाती है और जब आप इसे बेचते हैं तो आपको सोना नहीं बल्कि उस समय की मार्केट वैल्यू के हिसाब से पैसे मिलते हैं. गोल्ड ईटीएफ गोल्ड में इन्वेस्ट करने के सबसे किफायती ऑप्शंस में से एक है. गोल्ड ईटीएफ में इन्वेस्ट करने पर ये डर भी खत्म हो जाता है कि कहीं सोना नकली तो नहीं. अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये तो बहुत महंगा होता होगा तो आपको बता दें कि आप इसमें 50 रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं और इसे कभी भी खरीद और बेच सकते हैं.

CBSE Udaan स्कीम

सबसे अच्छा तोहफा होता है 'शिक्षा का तोहफा'. एक भाई के लिए इस से ज्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है कि उसकी बहन पढ़-लिख कर इंडिपेंडेंट बन जाए. आप इस राखी अपनी बहन को ऐसा ही एक तोहफा दे सकते हैं उन्हें CBSE Udaan स्कीम में एनरोल करवा कर.  मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से CBSE ने इस योजना को शुरू किया है. अगर आपकी बहन साइंस या मैथ्स से पढ़ाई कर रही हैं तो ज़रूर उन्हें CBSE Udaan स्कीम में रजिस्टर करवाएं. ये स्कीम इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजेज में एडमिशन के लिए तैयारी करने में मदद करेगी. इसमें स्टूडेंट्स को टेबलेट में ज़रूरी स्टडी मैटेरियल दिया जाता है ताकि वो अपने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ अपने एंटरेन्स एग्ज़ाम की भी तयारी कर सकें. साथ ही उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाती है. 

Advertisement

टिप-टॉप: नाइट क्रीम या स्लीपिंग मास्क, दोनों में से क्या है आपकी स्किन के लिए ज्यादा बेहतर?

Advertisement