The Lallantop

12 दिन के अंदर तीन बंगाली एक्ट्रेसेस की मौत, दो की मौत सुसाइड से हुई

एक मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है. बाकी दो मामलों की जांच जारी है

Advertisement
post-main-image
पल्लवी, मंजूषा, बिदिशा (तस्वीरें- फेसबुक)

बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजूषा नियोगी की 27 मई को मौत हो गई. उनकी मौत सुसाइड से हुई. ये इस तरह की तीसरी मौत है. 12 दिन पहले यानी 15 मई को टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला था. वहीं, 25 मई को बंगाली सिनेमा और टीवी में ही एक्टिव बिदिशा डे मजूमदार की भी सुसाइड से मौत हो गई. रिपोर्ट्स की मानें तो मंजूषा और बिदिशा अच्छी दोस्त थीं. मंजूषा की मां ने बताया कि बिदिशा की मौत के बाद से ही मंजूषा काफी परेशान थीं. उन्होंने बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“बिदिशा की मौत के बाद वो अक्सर कहती थी कि वो उसके साथ रहना चाहती है. वो लगातार बिदिशा के बारे में बात करती रहती थी. एक बार मंजूषा ने मुझसे कहा कि बिदिशा की तरह जल्द ही मीडिया हमारे घर भी आएगा ”

इससे पहले 25 मई को कोलकाता के नगर बाज़ार इलाके के एक फ्लैट में बिदिशा डे मजूमदार का शव मिला था. उस फ्लैट में बिदिशा पिछले कुछ महीने से किराए पर रह रही थीं. शुरुआती जांच में बिदिशा की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है. पुलिस को बिदिशा के घर से एक नोट भी मिला था जिसमें बिदिशा को कैंसर होने की बात लिखी गई थी. वहीं, बिदिशा के दोस्तों का कहना है कि वो अपने बॉयफ्रेंड अनुभव की वजह से डिप्रेशन में थीं. अनुभव की तीन और गर्लफ्रेंड हैं. बिदिशा के दोस्तों का कहना है कि उसे कैंसर नहीं था. पुलिस फिलहाल अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करके बॉयफ्रेंड वाले एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
बिदिशा कई बंगाली टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी हैं


बिदिशा कई बंगाली टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी हैं वहीं, एक्ट्रेस पल्लवी डे की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके लिवइन पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. पल्लवी के घर वालों ने साग्निक पर  हत्या का आरोप लगाया है. अब मंजूषा और बिदिशा की मौत के बीच क्या कनेक्शन है पुलिस जांच कर रही है.

एक्ट्रेस ने दिन में इंस्टाग्राम पर मौत से रिलेटेड पोस्ट डाली, रात में डेथ हो गई

Advertisement
Advertisement