The Lallantop

सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले चोट के कई निशान, सामने आई PM रिपोर्ट

सोनाली फोगाट की मौत के तीन दिन बाद पोस्ट मॉर्टम किया गया.

Advertisement
post-main-image
सोनाली फोगाट की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है.

बीजेपी नेता और TikTok स्टार सोनाली फोगाट का 25 अगस्त को पोस्ट मॉर्टम किया गया. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. सोनाली फोगाट के परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी और परिवार के ज़ोर देने पर 25 अगस्त को ही गोवा पुलिस ने FIR में हत्या की धाराएं जोड़ी हैं. परिवार ने सोनाली के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान पर रेप और हत्या की साजिश का आरोप लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सोनाली फोगाट की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया?

पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट की मौत की वजह नहीं बताई गई है.रिपोर्ट में लिखा है कि सोनाली फोगाट का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है और उसकी जांच की जाएगी. रिपोर्ट में लिखा है कि सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान हैं. पीएम रिपोर्ट में राय दी गई है कि मामले के इनवेस्टिगेटिंग ऑफिसर मौत के कारणों की जांच करेंगे.

सोनाली फोगाट की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट

इससे पहले खबर आई थी कि सोनाली फोगाट के शरीर में धारदार चीज़ से लगी चोट के निशान मिले हैं. इसे लेकर गोवा के IG ओएस बिश्नोई ने जानकारी दी कि जिन महिला पुलिसकर्मियों ने सोनाली फोगाट के शरीर की जांच की थी उन्हें उनके शरीर पर धारदार चीज़ से लगे चोट के निशान नहीं मिले थे.

Advertisement
परिवार ने लगाया हत्या की साज़िश का आरोप

22 अगस्त की देर रात सोनाली फोगाट की मौत हुई. मौत की शुरुआती वजह हार्ट अटैक बताई गई. हालांकि, सोनाली के परिवार ने आशंका जताई कि सोनाली की साज़िश के तहत हत्या की गई है. सोनाली की बहन ने बताया कि मौत से पहले सोनाली ने फोन पर अपनी मां को बताया था कि खाना खाने के बाद उन्हें अजीब लगता है. सोनाली की बहन ने आशंका जताई थी कि कोई उनके खान में ज़हर मिला रहा था. 24 अगस्त को सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने सोनाली के फेसबुक पेज से लाइव किया. उन्होंने गोवा पुलिस पर परिवार की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया. 25 अगस्त को रिंकू ढाका का शिकायत पत्र सामने आया. इसमें रिंकू ने सोनाली के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान पर सोनाली के रेप का आरोप लगाया. इसके साथ  ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुधीर रेप का वीडियो बनाकर सोनाली को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था. रिंकू ने ये आरोप भी लगाया कि सुधीर ने सोनाली को पूरी तरह अपनी कंट्रोल में रखा था और उसने प्रॉपर्टी के लालच में सोनाली की हत्या करवाई.

सोनाली का पोस्टमॉर्टम 24 अगस्त को होना था. लेकिन परिवार FIR दर्ज कराने पर अड़ा था और पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी. इस वजह से पोस्टमॉर्टम में एक दिन की देरी हुई. परिवार की शिकायत पर गोवा पुलिस ने सोनाली की मौत की FIR में हत्या की धाराएं शामिल की हैं.

वीडियोः सोनाली फोगाट का चेहरा नीला पड़ गया था, भाई ने और क्या आरोप लगाए

Advertisement

Advertisement