The Lallantop

ऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में युवती का गैंगरैप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया

नशा मुक्ति केंद्र में पीड़िता की मुलाकात दिल्ली की एक युवती से हुई थी. आरोप है कि उस लड़की के मित्र ने पीड़िता को नशा देकर बेहोश किया और फिर उसका गैंगरेप किया गया.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो (आजतक)

ऋषिकेश की आवास कॉलोनी में कथित गैंगरैप का मामला सामने आया है. घटना यहां के संचालित नशा मुक्ति केंद्र की है. पीड़िता रुड़की की रहने वाली है. उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की. बताया गया है कि आरोपी भी रुड़की के ही हैं. पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना डेढ़ महीने पहले की बताई जा रही है जो अब सामने आई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


ऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में कैसे हुआ गैंगरेप 
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की नशा मुक्ति केंद्र में एक युवती से मुलाकात हुई जो दिल्ली की रहने वाली थी. पीड़िता ने बताया, 

"दिल्ली की उस युवती ने मुझे उसके एक पुरुष दोस्त से मिलवाया. कुछ दिन बाद नशा मुक्ति केंद्र में उन्होंने मुझे कोल्ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर दी और उसके बाद दो लोगों ने मेरा रेप किया. जब मुझे होश आया तो उन्होंने मुझे मेरी अश्लील फोटो और वीडियो बनाने की बात कही. और कहा अगर मैंने किसी को बताया तो वो फोटो वीडियो लीक कर देंगे. मुझे मेरा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी."

Advertisement

पुलिस के मुताबिक शिकायत में महिला ने ये भी बताया कि आरोपियों ने उसको डरा धमकाकर कई बार शहर के बाहर भेजा और उसका कथित तौर पर गैंगरैप करवाया. फिर परेशान होकर पीड़िता ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. मामले का पता चलने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा, 

"मैं खुद सोमवार को घटनास्थल पर जाऊंगी. इस अपराध में जो भी आरोपी होगा उसे सजा मिलेगी, बख्शा नहीं जाएगा. मैंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इस मामले में मैं SSP देहरादून से भी बात करूंगी."

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वो संचालित नशा मुक्ति केंद्र के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. 

Advertisement

वीडियो: राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग से गैंगरैप का मामला सामने आया

Advertisement