The Lallantop

पार्क में औरत के सामने नग्न होकर उससे ज़ोर-ज़बरदस्ती की, फिर भाग खड़ा हुआ

कुत्ते को टहलाने के बहाने औरत का ध्यान खींचा.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं: डोड्डानेकुंडी झील के पास वॉक करती महिला. (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- लोकल गाइड बी. चेनंदा)

बेंगलुरु की डोड्डानेकुंडी झील. इसके चारों तरफ वॉक करने के लिए रास्ता बना हुआ है. सुबह-सुबह बहुत से लोग यहां पर मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं. 25 जनवरी (शनिवार) के दिन भी कुछ लोग वॉक के लिए गए थे. उन्हीं कुछ लोगों में 41 साल की एक महिला भी शामिल थी. उस महिला ने कुछ ऐसा एक्सपीरियंस किया, जिसने उसे अंदर तक हिला कर रख दिया. एक आदमी ने ज़बरन महिला का हाथ अपने प्राइवेट पार्ट पर रखवाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बेंगलुरु मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एक प्राइवेट IT फर्म में काम करती है. रोज सुबह वॉक के लिए डोड्डानेकुंडी झील जाती है. शनिवार के दिन जब वो वॉक कर रही थी, तब उसने देखा कि एक आदमी चेन से बंधे कुत्ते को लेकर खड़ा है. कुछ ही देर बाद आदमी ने कुत्ते को खुला छोड़ दिया. वो सीधा दौड़ते हुए महिला के पास आकर रुका. महिला कुत्ते के ऊपर हाथ फेरने लगी.

पैंट की चेन खोली और यौन शोषण किया

Advertisement

वो आदमी भी महिला के पास आया. उसने धीरे से अपने पैंट की चेन खोली और सावधान रहने को कहा. महिला को लगा कि वो कुत्ते के ऊपर हाथ फेर रही है, शायद इसलिए वो आदमी कुत्ते से सावधान रहने को कह रहा होगा. उसके तुरंत बाद आदमी ने महिला का हाथ पकड़ा और ज़बरन उसका हाथ अपने प्राइवेट पार्ट की तरफ लेकर गया.

बेंगलुरु मिरर के मुताबिक, महिला ने कहा,

'मैं कुत्ते को सहला रही थी. तभी वो आया और उसने मेरा हाथ पकड़कर सावधान रहने को कहा. मुझे लगा कि वो मुझे कह रहा है कि कुत्ते के मुंह के पास न सहलाऊं. उसके तुरंत बाद ही उसने मेरा हाथ खींचा और अपने प्राइवेट पार्ट की तरफ लेकर चला गया. ये इतनी जल्दी हुआ, कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया.'

Advertisement

इसके तुरंत बाद ही महिला ज़ोर से चिल्लाने लगी, ताकि वहां वॉक कर रहे बाकी लोगों का ध्यान उस तरफ पड़े. आदमी ने वहां से भागने की कोशिश की. महिला ने उसे रोकने की कोशिश की. उसका कॉलर भी पकड़ा और एक तस्वीर लेने की कोशिश की. महिला तस्वीर लेने में कामयाब हो गई, लेकिन आदमी को रोक नहीं पाई. वो भागने में कामयाब हो गया.

महिला के मुताबिक, आदमी की उम्र 25 से 30 के बीच होगी. उसके पहले उसने कभी भी उस आदमी को पार्क में नहीं देखा था. महिला ने पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है और आदमी की तस्वीर भी दे दी है.


वीडियो देखें:

Advertisement