उत्तर प्रदेश का राय बरेली. यहां पुलिस ने 14 जनवरी के दिन एक आदमी को गिरफ्तार किया. आदमी के ऊपर आरोप है कि उसने अपनी प्रेगनेंट पत्नी की हत्या की, उसके शव के टुकड़े किए, फिर उन्हें जलाकर राय बरेली के बाहरी इलाके में फेंक दिया.
तीसरी बार भी बेटी न हो जाए, इस डर से प्रेगनेंट बीवी को मारकर टुकड़े कर डाले
पुलिस से कहता रहा कि पत्नी लापता है, बड़ी बेटी ने सच्चाई बताई.


क्या है पूरा मामला?
मर्डर 4 जनवरी के दिन हुआ था, लेकिन पुलिस को मर्डर की जानकारी 14 जनवरी को लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की बड़ी बेटी ने पूरी वारदात देखी थी. वो किसी तरह अपने नाना-नानी के घर पहुंची. वहां जाकर उसने मर्डर की बात बताई, जिसके बाद उसकी मौसी ने पुलिस को सूचना दी.
बेटी न हो, इसलिए मारा
आरोपी का नाम रविंद्र कुमार है. 35 साल का है. साल 2011 में उसकी शादी उर्मिला से हुई थी. दोनों की दो बेटियां हैं. एक 11 साल की है, दूसरी 7 साल की है. उर्मिला तीसरी बार भी प्रेगनेंट थी. रविंद्र को लग रहा था कि तीसरी बार भी बेटी होगी. इस वजह से आए दिन उर्मिला और उसके बीच झगड़ा होता रहता था.
4 जनवरी के दिन झगड़े के बाद रविंद्र ने उर्मिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिर उसके शव के टुकड़े किए. उन्हें जलाया और शहर के बाहरी इलाके में फेंक दिया. फिर पुलिस को कॉल किया. बताया कि उसकी पत्नी गायब है.
पुलिस उर्मिला को खोज रही थी, लेकिन जब उसकी बहन ने मर्डर की बात बताई, तो मामला पूरी तरह पलट गया. पुलिस रविंद्र के घर पहुंची. तब वो गायब था. छह टीमें बनाई गईं. उसे खोजा गया और इस वक्त रविंद्र पुलिस की गिरफ्त में है.
उर्मिला की बेटी ने बताया था कि इस वारदात में उसके दादा करम चंद्र, अंकल संजीव और बृजेश भी शामिल थे. पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार किया है. कड़ी पूछताछ के बाद रविंद्र ने अपना अपराध भी कुबूल लिया. ये भी बताया कि उसने शव के जले हुए टुकड़े कहां फेंके थे. शव के अवशेषों को DNA प्रोफाइलिंग के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब, लखनऊ भेजा गया है.
वीडियो देखें:











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)






