The Lallantop

बेटी के अफेयर से परेशान माता-पिता ने हत्या कर शव दो दिन घर में रखा, फिर खेत में फेंक दिया

नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार.

Advertisement
post-main-image
बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर. यहां एक माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी के अफेयर के परेशान होकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव खेत में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पूरा मामला क्या है?

इस मामले की जानकारी के लिए हमने इंडिया टुडे से जुड़े सुरेश कुमार सिंह से बात की. उन्होंने बताया कि मिर्जापुर के जमालपुर थाना इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग का शव 5 जनवरी को राधेश्याम शर्मा के खेत में मिला था. इसकी सूचना गांव के चौकीदार शिवमंगल ने गांववालों को दी. गांववालों ने फिर पुलिस को सूचित किया. मौके पर पुलिस पहुंची. शव की शिनाख्त की. शरीर पर चोट के निशान थे. इससे हत्या की बात सामने आई. फिर केस दर्ज किया गया.

Advertisement

नाबालिग की मां शिव कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी लड़के के साथ कई बार पकड़ी गई थी. आस-पड़ोस, रिश्तेदार कहने लगे कि बहुत बेइज्जती हो रही है. लड़की की मां ने कहा,

लड़के के घर पांच छह बार पकड़ी गई थी. गांव घर वाले कह रहे थे कि बड़ी बेइज्जती हो रही है. शादी ब्याह के लिए कहा तो लड़का तैयार नहीं हो रहा था. आए दिन उसके घर चली जाती. बार-बार वही काम कर रही थी. एक दिन रात के 12 बजे लड़के से मिलकर घर आई. कहने लगी कि रखना हो तो रखो, नहीं तो मार डालो. तो हम को मारना पड़ा. दुपट्टा से कस के उसे मार डाला. 

पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के दौरान नाबालिग की पहचान हुई. परिवार जमालपुर का ही रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि बेटी इनकी बात नहीं सुनती. इससे माता-पिता काफी परेशान हो गए थे. उसका घर के पीछे रहने वाले लड़के से एक साल से अफेयर भी था, जिससे परेशान होकर माता-पिता ने बेटी की हत्या कर दी. पूछताछ में माता-पिता ने पुलिस को बताया कि गला घोंटकर बेटी की हत्या की थी. शव दो दिन उनके ही घर में था. उसके बाद एक रात दोनों ने घर से ले जाकर शव खेत में फेंक दिया.

Advertisement

Advertisement