The Lallantop

पति की चाकू मारकर हत्या कर दी, फिर फेसबुक पर बताई पूरी कहानी

फेसबुक पोस्ट करने के बाद खुद भी सुसाइड की कोशिश की.

Advertisement
post-main-image
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस. (फोटो- तन्सीम हैदर)

साउथ दिल्ली का छतरपुर इलाका. यहां JVTS गार्डन के एक फ्लैट में रह रही महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप है. महिला ने पहले चाकू मारकर अपने पति की हत्या की. इसके बाद फेसबुक पर पूरी घटना बताई और खुद भी सुसाइड की कोशिश की. घटना 3 जनवरी की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'इंडिया टुडे' के सीनियर जर्नलिस्ट तन्सीम हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक का नाम चिराग शर्मा है. वो 37 साल का था और हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला था. वहीं, आरोपी रेणुका 36 साल की है और मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है. दोनों एक बीमा कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट में काम करते थे.  वहीं दोनों की मुलाकात हुई और फिर 2013 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों छतरपुर एक्सटेंशन में किराए के मकान में रहने लगे.


पुलिस ने हत्या का क्या कारण बताया?

DCP अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शादी के सात साल हो चुके थे और दोनों का कोई बच्चा नहीं था, इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे और तनाव रहता था. पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को दोनों घर पर थे. दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद चिराग अपने कमरे में सोने चला गया. चिराग के सोने के बाद रेणुका ने किचन के चाकू से उस पर कई बार हमला किया. चिराग ने जब होश खो दिया, तब रेणुका ने पूरी वारदात की जानकारी फेसबुक पर दी. फिर एक सुसाइड नोट लिखा और उसी चाकू से खुद को भी मारने की कोशिश की.

Advertisement

Chhatarpur Murder
वो घर जहां पर वारदात हुई. (फोटो- तन्सीम हैदर)

रेणुका के फेसबुक पर परिवार वालों ने चिराग की हत्या की कहानी पढ़ी, तो उन्होंने दोनों को कई बार कॉल किया. किसी ने फोन नहीं उठाया. फिर परिवार वालों ने मकान मालिक को कॉल किया. मकान मालिक ने रेणुका की फेसबुक प्रोफाइल चेक की. फिर उनके घर पहुंचकर कई बार दरवाज़ा खटखटाया. किसी ने खोला नहीं. फिर पुलिस को जानकारी दी गई.

महरौली पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर का दरवाज़ा तोड़कर कमरे में एंट्री की गई. देखा कि चिराग फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है. वहीं रेणुका बिस्तर पर पड़ी हुई थी. पूरा कमरा खून से भरा हुआ था. दीवारों पर भी कई फुट तक खून के छींटें थे. पुलिस ने दोनों को एम्स पहुंचाया. जहां डॉक्टर्स ने चिराग को मृत घोषित कर दिया और रेणुका का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिराग के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा बार हमला किया गया था, इतना कि उसके शरीर के कुछ अंदरूनी हिस्से भी बाहर आ गए थे. पुलिस ने रेणुका शर्मा के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है.

Advertisement

Advertisement