The Lallantop

2011 में लेख लिखा, 'पति की हत्या कैसे करें'; सात साल बाद अपने पति की हत्या कर दी!

गिरफ़्तारी के तीन साल बाद अप्रैल 2022 में इस मामले की कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. 25 मई को पोर्टलैंड में मुल्नोमाह काउंटी जूरी ने नैंसी को सेकेंड-डिग्री हत्या का दोषी पाया.

Advertisement
post-main-image
लेख के छपने के सात साल बाद लेखिका के पति डेनियल ब्रोफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी (फोटो - AP)

नैंसी क्रैम्प्टन. अमेरिकी राइटर हैं. नैंसी को अपने पति डेनियल ब्रोफी की हत्या का दोषी पाया गया है. नैंसी ने 2011 में एक लेख लिखा था, जिसका टाइटल था- How to murder your husband यानी अपने पति की हत्या कैसे करें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Nancy Crampton-Brophy ने अपने पति को मार दिया?

नैंसी क्रैम्प्टन एक चर्चित रोमांस राइटर हैं. 2 जून, 2018 को उनके पति डेनियल ब्रोफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. डेनियल पेशे से शेफ थे. 63 साल के थे. जिस वक़्त उनकी हत्या हुई, वो ऑरेगॉन में एक कलिनरी इंस्टीट्यूट में थे. कलिनरी इंस्टीट्यूट्स माने वो संस्था जहां खाना बनाने की कला सिखाई जाती है.

CCTV फुटेज में नैंसी की कार घटना वाली जगह के पास से आती और जाती दिखीं. पुलिस को शक हुआ और शक के आधार पर 5 सितंबर, 2018 को पुलिस ने नैंसी को गिरफ़्तार कर लिया.

Advertisement

लेकिन हत्या का मोटिव क्या था? प्रोज़ीक्यूशन लॉयर ने नैंसी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पति के इंश्योरेंस के पैसों के लालच में उनकी हत्या की. उनके मुताबिक़, डेनियल की मौत के बाद इंश्योरेंस के तौर पर नैंसी को 1.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये मिलने वाले थे.

गिरफ़्तारी के तीन साल बाद अप्रैल 2022 में इस मामले की कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. 25 मई को पोर्टलैंड में मुल्नोमाह काउंटी जूरी ने नैंसी को सेकेंड-डिग्री हत्या का दोषी पाया.

जेल में साथी के सामने किया था अपराध क़ुबूल

न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 18 मई को नैंसी की जेल की साथी एंड्रिया जैकब्स ने जांच टीम को बताया कि नैंसी ने उनके सामने अपने पति की हत्या की बात कुबूल की है. जैकब्स ने बताया कि नैंसी ने उन्हें बताया था कि उनके पति को दो बार दिल में गोली मारी गई थी और ये माना कि गोली उन्होंने ही चलाई थी.

Advertisement

जांच टीम ने ये भी बताया कि नैंसी के पास बंदूक़ का वही मेक और मॉडल था, जो उसके पति को मारने के लिए इस्तेमाल किया गया था. CCTV फुटेज में तो नैंसी को ओरेगॉन कलिनरी इंस्टीट्यूट से आते-जाते भी देखा गया था. हालांकि, पुलिस को वह बंदूक अभी तक नहीं मिली है जिसका इस्तेमाल नैंसी ने अपराध करने के लिए किया था.

टेक्सास में बच्चों पर गोली चलाने वाले शख्स ने इंस्टाग्राम पर क्या मैसेज किया?

Advertisement