The Lallantop
Logo

गंगा में मेडल्स बहाने पहुंचे रेसलर, ने किसके कहने पर सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया?

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान गंगा किनारे रोते दिखे.

Advertisement

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में नहीं बहाए. पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में मिले मेडल को गंगा में बहाने का ऐलान किया था. सभी पहलवान जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद 30 मई की शाम हरिद्वार पहुंचे थे. मेडल बहाने से पहले 'हर की पौड़ी' में पहलवान रोते नजर आए. लेकिन किसान नेता नरेश टिकैत भी शाम को हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने पहलवानों को मनाया. इसके बाद पहलवानों ने मेडल बहाने का फैसला वापस ले लिया. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement